हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते अकबर-बीरबल हिंदी कहानी : Why doesn't hair grow on the palm of Akbar-Birbal Hindi story:

हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते अकबर-बीरबल हिंदी  कहानी

Akbar-Birbal Hindi story: एक दिन दरबार की कार्यवाही के मध्य बादशाह अकबर को मसखरी सूझी और उन्होंने बीरबल के मजे लेने के लिए सवाल पूछा, ‘‘बीरबल! ये तो बताओ कि हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते?

सवाल सुनकर बीरबल समझ गया कि आज बादशाह मजाक के मूड में हैं। 

हाजिर जवाब बीरबल का फौरन कोई जवाब न आता देख अकबर बोले, ‘‘क्यों बीरबल! हर सवाल का जवाब तो तुम तपाक से दे देते हो, आज क्या हुआ?’’

‘‘कुछ नहीं जहाँपनाह! मैं बस ये सोच रहा था कि किसकी हथेली पर?’’ बीरबल ने शांति से पूछा,

‘‘हमारी हथेली पर बीरबल’’ को अकबर अपनी हथेली दिखाते हुए बोले,

‘‘हुजूर! आपकी हथेली पर बाल कैसे उगेंगे? आप दिन भर अपने हाथों से उपहार वितरित करते रहते हैं, लगातार घर्षण के कारण आपकी हथेली में बाल उगना नामुमकिन है’’ बीरबल ने जवाब दिया।

‘‘चलो मान लेते हैं, लेकिन तुम्हारी हथेली पर भी तो बाल नहीं है, ऐसा क्यों,’’ अकबर आसानी कहाँ मानने वाले थे, उन्होंने तुरंत दूसरा सवाल कर दिया। 

लेकिन बीरबल का जवाब तैयार था, ‘‘हुजूर! मैं हमेशा आपसे ईनाम लेता रहता हूँ, इसलिए मेरी हथेली पर भी बाल नहीं है’’

अकबर इस जवाब से प्रभावित तो हुए, लेकिन उनका मन किसी भी तरह बीरबल को निरूत्तर करने का था, इसलिए उन्होंने तीसरा सवाल दागा, ‘‘चलो ये तो हुई हमारी और तुम्हारी बात, लेकिन इन दरबारियों का क्या? ये तो हमसे हमेशा र्इ्रनाम नहीं लेते, ऐसे में इनकी हथेलियों पर बाल क्यों नहीं है?’’

इस सवाल पर दरबारियों को लगा कि अब बीरबल फंस गया। 

लेकिन बीरबल यूं ही अपनी चतुरता के लिए प्रसिद्ध नहीं था, वह झट से बोला, ‘‘जहाँपनाह! आप ईनाम देते रहते हैं और मैं ईनाम लेता रहता हूँ, ये देख सभी दरबारी जलन में हाथ मलते रह जाते हैं, इसलिए इनकी हथेली पर बाल नहीं है’’

ये सुनना था कि अकबर ठहाका लगा उठे, उधर दरबारियों के सिर शर्म से झुक गए। 

हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते अकबर-बीरबल हिंदी कहानी : Why doesn't hair grow on the palm of Akbar-Birbal Hindi story:  हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते अकबर-बीरबल हिंदी  कहानी : Why doesn't hair grow on the palm of Akbar-Birbal Hindi story: Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 08, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.