आधी धूप आधी छाँव अकबर-बीरबल हिंदी कहानी : Akbar-Birbal story in Hindi half sun half shade

 आधी धूप आधी छाँव अकबर-बीरबल हिंदी कहानी

Akbar-Birbal story in Hindi एक बार अकबर बीरबल में किसी बात पर अनबन हो गई। अकबर ने गुस्से में आकर बीरबल को नगर छोड़कर जाने का आदेश दे दिया,

अकबर के आदेश के पालन में बीरबल नगर छोड़कर चला गया, वह एक गाँव में अपनी पहचान छुपाकर रहने लगा।

इधर दिन बीतने लगे और अकबर को बीरबल की कोर्इ्र खबर नहीं लगी, बीरबल अकबर का मुख्य सलाहकार होने के साथ-साथ परम मित्र भी था, अकबर को राजकीय कार्यो में बीरबल की सलाह की आवश्यकता महसूस होने लगी, साथ ही उन्हें उसकी याद भी सताने लगी। 

उन्होंने सैनिकों को बीरबल को ढूंढने के लिए भेजा, किंतु वे उसका पता न लगा सके, अंत में अकबर ने बीरबल का पता लगाने के लिए एक उपाय खोज निकाला, उन्होंने पूरे राज्य में ये ढिंढोरा पिटवा दिया कि जो कोई भी आधी धूप और आधी छाँव में उनसे मिलने आयेगा, उसे 1000 स्वर्ण मुद्रायें ईनाम में दी जायेंगी। 

ये खबर उस गाँव में भी पहुँची, जहाँ बीरबल अज्ञातवास में रहता था। उसी गांव में एक गरीब किसान भी रहता था, बीरबल ने सोचा कि यदि इस गरीब किसान को ईनाम की 1000 स्वर्ण मुद्रायें मिल जायंे, तो उसका भला हो जायेगा। 

उसने किसान को अपने सिर पर एक चारपाई रखकर अकबर के पास जाने के लिए कहा, गरीब किसान ने वैसा ही किया। 

सैनिकों ने जब किसान को भरी दोपहरी में अपने सिर पर चारपाई रखकर राजमहल की ओर आते देखा, तो अकबर को इस बात की सूचना दी। अकबर ने किसान को अपने पास बुलवाया, किसान ने अकबर के सामने हाजिर होकर अपना ईनाम मांगा, तो अकबर ने पूछा, ‘‘सच-सच बताओ कि तुम्हें ऐसा करने किसने कहा था?’’

भोले किसान ने सब कुछ सच-सच बता दिया, ‘‘जहाँपनाह, हमारे गाँव में एक भला मानुस आकर रूका है, उसी के कहने पर मैं सिर पर चारपाई रख आपके पास आया था’’

ये सुनकर अकबर समझ गए कि किसान को सलाह देने वाला व्यक्ति बीरबल ही है, उन्होंने फौरन खजांची से कहकर किसान को 1000 स्वर्ण मुद्रायें दिलवाई और सैनिको को उसके साथ भेजकर बीरबल को वापस अपने का पैगाम भिजवा दिया। 

पैगाम पाकर बीरबल अकबर के पास वापस लौट आया।  




आधी धूप आधी छाँव अकबर-बीरबल हिंदी कहानी : Akbar-Birbal story in Hindi half sun half shade  आधी धूप आधी छाँव अकबर-बीरबल हिंदी कहानी : Akbar-Birbal story in Hindi half sun half shade Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 08, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.