अपने क्षितिजों को फैलाते रहें

ज्यादातर लोगो के लिए यह अप्रेटिसशिप चरण की वास्तविकता है- अप्रेंटिसशिप को आकार देने में दरअसल कोई भी मदद नही करने वाला है, कोई भी आपको दिसा नहीं देने वाला है। वास्तव में संभावनाएँ आपके खिलाफ है। यदि आप सीना चाहते हैं और खुद को प्रवीणता की और ले जाना चाहते हैं, तो यह काम आपको खुद करना होता है और बङी भारी ऊर्जा के साथ करना होता है। जब आप इस चरण में प्रवेश करते हैं, तो आप आमतोर पर सबसे नचले पद से शुरू करते हैं। आप कितना ज्ञान हासिल करते हैं ओर कितने लोगो तक पहुँचते हैं, यह आपके पद से सीमित होता है। अगर आप सावधान न रहे, तो आप इस पद को स्वीकार कर लेंगे और इसकी सीमाओं में बँध जाएँगे। इसके बजाय, आपको हर तरह की सीमाओं के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए और अपने क्षितिजों को व्यापक बनाने के लिए लगातार काम करना चाहिए। जो आवश्यक है, उससे आगे की पुस्तकें और सामग्री पढना हमेशा एक अच्छा शुरूवाती बिंन्दु होता है। व्यापक संसार में वचारों के संपर्क में आने पर आपके त्रान की भुख बढती जाएगी। मुद्दे की बात यह है कि आपके किसी सँकरे कोने में संतुष्ट रहने में ज्यादा मुश्किल आएगी। आप कमजोर होने और आवश्यक चीजें सीकने कि आवश्यकता की वास्तविकता के सामने समर्पण कर देते हैं, लेकिन आप यह सीमा नहीं लगाते हैं कि आप कितने विषय या कितनी योग्यताएँ सीखेंगे।
   

    आपके क्षेत्र या तात्कालिक दायरे के भीतर के लोग अपने आप में संसार जैसे होते हैं – उनकी कहानियों और दृष्टिकोण से आपके क्षितिज स्वाभाविक रूप से व्यापक हो जाएँगे और आपकी सामाजिक योग्यताएँ भी बढ जाएँगी। जितने भी अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिलना संभव हो, उनसे घुले-मिलें। ये धीरे-धीरे व्यापक होंगे। किसीभी तरह के बाहरी शिक्षण से यह गति बढ जाएगी। विस्तार की खोज में निर्मम रहें। जब भी आपको महसूस हो कि आप किसी दायरे में अटक रहें हैं, तो स्थितियों को झकझोरने और नई चुनौतियों की तलाश करने के लिए खुद को मजबूर करें। जब आपका मस्तिष्क विस्तार करेगा, तो आप अपने स्पस्ट संसार की सीमायों को दोबारा परिभाषित कर लेंगे। जल्दी ही, विचार और अवसर आपके पास आने लगेंगे और आपकी अप्रेंटिसशिप स्वाभाविक रूप से खुद पूरी हो जाएगी।
अपने क्षितिजों को फैलाते रहें अपने क्षितिजों को फैलाते रहें Reviewed by Kahaniduniya.com on मार्च 16, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.