चित्रकार की व्यथा अकबर-बीरबल हिंदी कहानी : Painter's agony Akbar-Birbal Hindi story

चित्रकार की व्यथा अकबर-बीरबल हिंदी  कहानी : 


Akbar-Birbal Hindi story शहंशाह अकबर एक बहुत गुस्सेल  शहंशाह थे। उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाया करता था। कभी-कभी तो गुस्से में आकर छोटी सी गलती पर भी वे लोगों को बड़ी सजा दे दिया करते थे। 

लेकिन राजा बीरबल ये बात अच्छीतरह जानते थे, कि शहंशाह के गुस्से पर काबू कैसे पाना है। एक वही ऐसे इंसान थे, जो जानते थे शहंशाह को शांत कैसे करते हैं। 

एक दिन की बात है, जब शहंशाह अकबर अपने ख्वाबगाह (कमरे) में पहुंचे, तो चारों तरफ दीवारों का रंग देखा और गुस्से से एक सिपाही को बुलाया। 

अकबर-सिपाही, सिपाही.........

सिपाही-जी....जहांपनाह!

अकबर ये दीवारों के लिए इतने घटीया रंग को किसने चुना है?

सिपाही - वो..... जहाँपनाह!

अकबर - वो-वो, क्या कर रहे हो?

सिपाही - वो, आपने जहाँपनाह!

अकबर - क्या, तुम्हारी इतनी हिम्मत, तुम हमसे इस तरह बात करो, जाओ इस रंगबाज को बुला कर लाओ, जिसने ये दीवार रंगी हैं। 

सिपाही - जी! जहांपनाह!

फिर थोड़ी ही देर में वह सिपाही उस रंगबाज को अकबर के ख्वाबगाह में लेकर आता है -

रंगबाज - आदाब! जहाँपनाह!

अकबर - ओह! तो वो तुम हो जिसने ये दीवार रंगी हैं। 

रंगबाज - जहांपनाह! क्या मुझसे कोई गलती हो गई है, मैं उसे अभी सुधार दूंगा। 

अकबर - तुमसे गलती नहीं, बिल्कुल नहं, हम तो पागल हो गए हैं। तुम हमारी ख्वाबगाह का रंग इतनी जल्दी कैसे बदल सकते हो। 

रंगबाज - जहाँपनाह! आप चिंता मत करिए, मैं सारी रात काम करके आपकी ख्वाबगाह का रंग बदल दूँगा। 

अकबर - ठीक है! लेकिन दोबारा गलती हुई, तो मैं तुम्हे रंग पीने को कह दूंगा, जाओ अपने रंग को लेकर आओ, हम चुनेंगे दीवारों का रंग। लेकिन ध्यान रहे अब कोई गलती न हो। 

थोड़ी देर में वह रंगबाज अपने रंग लेकर आता है। उन रंगों में से एक रंग शहंशाह चुनते हैं। रंगबाज पूरी रात काम करके उन दीवारों का रंग बदलता है। लेकिन फिर भी शहंशाह को उन दीवारों का रंग पसन्द नही आता है, वह फिर से एक सिपाही को बुलाते हैं -

अकबर - सिपाही, जल्दी भागो और उस रंगबाज को बुलाकर लाओ। 

सिपाही बिना कुछ कह जल्दी से भागता हुआ रंगबाज को बुलाने जाता है।

रंगबाज - आदाम जहाँपनाह!

अकबर - हमारे मना करने के बाद भी इतना घटिया रंग इन दीवारों पर किया है, जाओ अपने रंग लेकर आओ।

रंगबाज गहरी सोच में डूबा हुआ, अपने रंग लेने जा ही रहा था, तभी वहीं रास्तें में उस रंगबाज की बीरबल से टक्कर हो जाती है। 

रंगबाज - माफ करें, राजा बीरबल। 

बीरबल - कोई बात नही, लेकिन तुम इतने परेशान क्यूं हो?

रंगबाज सारा वाक्या बीरबल को सुनाता है। बीरबल कहते हैं, अगर तुमसे शहंशाह ने रंग पीने को कहा है, तो वो तुम्हे रंग जरूर पिलायेंगे। ये बात कह कर बीरबल रंगबाज के कान में कुछ कहते हैं और रंग लाने को कहते हैं। तभी रंगबाज अपने सारे रंग लेकर अकबर के पास जाता है। 

रंगबाज - लीजिये जहाँपनाह सारे रंग।

अकबर - अब तुम्हारी सजा ये है तुम ये रंग पीओ और कल तुम्हे इस ख्वाबगाह का रंग बदलना है।

रंगबाज - ले.... लेकिन जहाँपनाह, ठीक है!

और रंगबाज उन घड़ों में से एक घड़े का रंग पी लेता है।

अकबर - ठीक है! अब तुम जाओ कल आना। 

अकबर ने सोचा आज मैंने उस रंगबाज को रंग पिलाया है, उसकी जरूर तबियत खराब हो जाएगी, वह कल काम पर भी नही आएगा। फिर अगले दिन वह रंगबाज शहंशाह के ख्वाबगाह की दीवारें रंग रहा होता है, तभी उस रंगबाज पर शहंशाह की नजर पड़ती है। शहंशाह हैरान रह जाते हैं और सोचते हैं - मैंने तो इसे कल रंग पिलाया था, पर यह आज काम पर कैसे आ सकता है। उसी वक्त शहंशाह उसके पास जाते हैं। 

अकबर अभी तक तुमने दीवारों तक का रंग नही उतारा है, बाकी काम कब होगा, हम तुम्हे इसकी सजा देंगे जाओ अपने रंग लेकर आओ।

रंगबाज घबरा जाता है और बीरबल से मिलने जाता है। बीरबल फिर कोई तरकीब उस रंगबाज को बताते हैं और कहते हैं - तुम घबराओं मत सब ठीक हो जाएगा। रंगबाज अपने रंग लेकर शहंशाह के पास जाता है -

रंगबाज -लीजिये जहाँपनाह मैं रंग ले आया हूँ। 

अकबर - हूँ, आज तुम्हे इन घड़ों में से दो का रंग पीना है।

रंगबाज पहला घड़ा उठाता है और पीने लगता है। शहंशाह उसे रंग पीता देख बहुत हैरान हो जाते हैं और कहते हैं -

ठहरो! रंगबाज को रोक कर शहंशाह दूसरे घड़े का रंग चखते हैं और कहते हैं। 

अकबर - क्या, ये तो शर्बत है! तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई हमसे धोखा करने की। तुम्हारी ये जुर्रत, बताओ ये तरकीब तुम्हे किसने बताई बताओ?

तभी उसी समय बीरबल वहाँ आते हैं और कहते हैं।

बीरबल - जहाँपनाह ये तरकीब हमने इसे बताई। गुस्ताखी माफ। आपको शांत करने की कोई और तरकीब नही थी। इसलिए मैंने ऐसा किया। 

अकबर जोर से हँसते हैं और कहते हैं। 

अकबर - हमे पहले ही समझ जाना चाहियें था, इस सब के पीछे कोई और हो ही नही सकता। बीरबल तुम्हें हमारे गुस्से पर काबू पाना बखूबी आता है, लेकिन हमें ये बात समझ नही आ रही कि तुम्हें पता कैसे चला कि आज में इसे कौन सा रंग पिलाने वाला हूँ।

बीरबल - जहाँ पनाह मुझे ये नही पता था कि आप आज इस रंगबाज को कौन-सा रंग पिलायेंगे, इसलिए मैंने रंगबाज से रसोई में से सभी रंगों के शर्बत बनाने को कहा। 

अकबर - वाह बीरबल! बहुत खुब! आज आपने हमारे गुस्से से एक जान बचाली, पता नही हम गुस्से में क्या कर बैठते, जैसा मैं हर बार कहता आया हूँ, आपके जैसा कोई नहीं। 

अकबर रंगबाज से कहते हैं। तुम्हें सजा तो मिलेगी, तुम हमारी ख्वाबगाह की दीवारों को रंगों और आज शाम की दावत में तुम भी शामिल होंगे। 

रंगबाज जी! जहाँपनाह, शुक्रिया जहाँपनाह!


चित्रकार की व्यथा अकबर-बीरबल हिंदी कहानी : Painter's agony Akbar-Birbal Hindi story  चित्रकार की व्यथा अकबर-बीरबल हिंदी  कहानी : Painter's agony Akbar-Birbal Hindi story Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 08, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.