अकबर-बीरबल की हिंदी कहानी: चावल और भस्म की जदुई ताकत | akbar birbal Hindi kahani chawal or bhasam ki jadui takat

अकबर-बीरबल की हिंदी कहानी: चावल और भस्म की जदुई ताकत 

सब्जी-चावल और भस्म अकबर बीरबल हिन्दी कहानी 

सब्जी, चावल और भस्म akbar-birbal hindi kahani बहुत ही रोमाचक कहानी में से है। जिसमें एक फकीर जब अकबर को सब्जी भेंट करता है। तो उसे इनाम में 100 रू. मिलते है। वही पुजारी चावल और भस्म बादशाह अकबर को भेंट करता है। तो उसे दरबार में से निकाल दिया जाता है। बादशाह अकबर वजीर ने कुछ ऐसा अर्थ निकाला था। जब दरबार में बीरबल मौजुद नहीं थे। इस कारण हो गया। क्या बीरबल अपनी बुद्धि से पुजारी को इनाम दिला देगा या नहीं कुछ ऐसा ही akbar-birbal kahani में पढ़ने को मिलेगा। 

अकबर बीरबल हिन्दी कहानी | Hindi Story

एक बार फकीर ने अकबर बादशाह के पास आकर सब्जी (हरे पत्ते) भेंट की। उसके थोड़ी देर बाद ही बंगाल का एक पुजारी आया और उसने भी प्रसादी चावल और भस्म अकबर बादशाह को दिए। फिर दोनों व्यक्ति कुछ धन मिलने की आशा से एक कोने में खड़े हो गए। अकबर बादशाह ने पुजारी की भेंट को देखकर काजी से पूछा-‘‘यह क्या है?’’

काजी ने कहा-‘‘जहांपनाह! चावल और खाक है।’’

अकबर बादशाह ने अपने मन में सोचा कि यह पुजारी मेरी गद्दी को खाक करने आया है। इसलिए नौकरों से कहा कि इसको धक्का देकर निकाल दें। फिर फकीर की लाई हुई चीज को देखकर पूछा-‘‘शाह साहब! क्या लाए हैं?’’

काजी साबह बोले-‘‘हुजूर! सब्जी लाए है।’’

अकबर बादशाह ने सब्जी का प्रिय नाम सुनकर फकीर को सौ रूपये ईनाम में दिए और जाने का हुक्म दिया। 

जिस समय यह कार्रवाई हुई उस समय बीरबल दरबार में उपस्थित न थे। 

दरबार से जाते समय पुजारी को बीरबल रास्ते में मिले। उसने सारी बातें बीरबल से निवेदन कीं। बीरबल उसकी एक ओर खड़ा कर दरबार में गए। वहां पहुंचने पर उन्हें फकीर को ईनाम मिलने और पुजारी को निकाले जाने का पता चला। 

बीरबल ने अकबर बादशाह के पास जाकर कहा-‘‘हुजूर! बंगाल के पुजारी का अपमान कर आपने अनुचित काम नहीं किया है। जिसने आपकी गद्दी अमर रखने के शुभ आर्शिवाद के साथ महाकाली का प्रसाद आपको दिया था, उसको आपने धक्के देकर निकलवा दिया और जिसने आपका सर्वनाश होने वाली वस्तु भेंट की, उसे आपने ईनाम दिया, कैसे आश्चर्य की बात है? जरा सोचिए तो सही इसमें आपकी कैसी कीर्ति होगी।’’

अकबर बादशाह बोले-‘‘पुजारी ने भस्म और चावल दिए थे, जिसका यह अर्थ निकला कि मेरी गद्दी भस्म हो जाए। इसीलिए मैंने उसको दण्ड दिया था और फकीर ने सब्जी जैसी शुभ वस्तु दी थी। इसके कारण मैंने उसको ईनाम दिया था। मैंने यह काम बहुत सोच-समझकर किया था। आगे जैसी तुम्हारी राय हो तो वैसा ही किया जाए।’’

बीरबल बोले-‘‘हुजूर! यह तो आपने उल्टा अर्थ निकाला। बंगाल का महाविद्वान पुजारी कभी भी आपका अशुभ चिंतन नहीं कर सकता। उसने चावल इस अभिप्राय से दिए थे कि आपके राज्य में धनधान्य की वृद्धि हो और भस्म देने का प्रयोजन था कि आपके शत्रु भस्म हो जाएं। ये दोनों पदार्थ हमारे शास्त्र के अनुसार महाकाली के पवित्र प्रसाद हैं। आपने अपने शुभचिंतक को ऐसा दंड दिया और जिस फकीर ने सब्जी अर्थात सड़-गल जाने वाली या सर्वनाश वाली चीज दी, उसे आपने ईनाम दिया।’’

यह अर्थ अकबर बादशाह को ठीक लगा और उसने ब्राह्मण को बुलाकर ईनाम देते हुए कहा-‘‘फकीर की लाई हुई चीज हमारे धर्म में पवित्र हैं। इसीलिए उसको सौ रूपए दिए गए है।’’

इस प्रकार बीरबल ने अपनी युक्ति से ब्राह्मण को भी पुरस्कार दिलवा दिया। 

कहानी से नैतिक शिक्षा

akbar-birbal kahani हमें सिखाती है कि बुद्धिमत्ता और हमें कठिन से कठिन समस्या को भी हल करने में मदद कर सकती है। बूढ़े पुजारी के अनुरोध पर बीरबल के चतुराईपूर्ण समाधान ने न केवल राजा को शर्मिंदगी से बचाया बल्कि बूढ़े व्यक्ति को भी खुश कर दिया।

हमें हमेशा दूसरों की मदद करने और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपनी बुद्धि का उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए।


अकबर-बीरबल की हिंदी कहानी: चावल और भस्म की जदुई ताकत | akbar birbal Hindi kahani chawal or bhasam ki jadui takat अकबर-बीरबल की हिंदी कहानी: चावल और भस्म की जदुई ताकत | akbar birbal Hindi kahani chawal or bhasam ki jadui takat Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 26, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.