असली मां कौन अकबर बीरबल हिन्दी कहानी : Real Mother Who is Akbar Birbal Hindi Story

असली मां कौन अकबर बीरबल हिन्दी कहानी 

बहुत पुरानी बात है। एक राजा था, जिनका नाम शहंशाह अकबर था।

एक दिन उनके दरबार में दो महिलाएँ रोते हुए पहुँची। उनके पास एक साल का छोटा-सा सुंदर बालक था। दोनों महिलाएँ एक ही बच्चे के लिए एक-दुसरे से लड़ाई कर रही थी।

एक महिला बोल रही थी ‘‘मैं इस बच्चे की असली मां हूँ।’’

राजा दोनों महिलाओं की बात ध्यान पूर्वक सुन रहे थे पर उनके लिए यह निर्णय लेना मुश्किल हो गया था कि बच्चे की असली माँ कौन है?

फिर शहंशाह अकबर परेशान हो गए और अपने सिर पर हाथ रख कर सोचने लगे कि ‘‘आखिर इस बच्चे की असली माँ कौन है?’’

उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था फिर उन्होंने बिरबल को अपने पास बुलाया और बीरबल को कहा ‘‘तुम इस समस्या का समाधान करो।’’

बीरबल ने थोड़ा सोचा और फिर एक जल्लाद को बुलाया।
बीरबल ने उन दोनों महिलाओं से कहा ‘‘इस बच्चे को जल्लाद को दे दो। यह जल्लाद तुम्हारे इस बच्चे के दो टुकड़े कर देगा और एक-एक टुकड़ा तुम दोनों ले लेना।’’

यह बात सुनते ही एक महिला बहुत जोर से रोने लगी। उस महिला ने रोते-रोते कहा ‘‘मुझे बच्चा नहीं चाहिए। इस बच्चे का दो टुकड़ा मत करो। यह बच्चा आप दूसरी महिला को दे दो।’’

अब चतुर बीरबल को पता चल चुका था कि इस बच्चे की असली माँ कौन है? बीरबल ने इस बच्चे को उस रोती हुई। महिला को सौंप दिया, जिसने बच्चे केा दो टुकड़े करने से मना किया था और दुसरी महिला को जेल भेज दिया।

असली मां कौन अकबर बीरबल हिन्दी कहानी : Real Mother Who is Akbar Birbal Hindi Story असली मां कौन अकबर बीरबल हिन्दी कहानी : Real Mother Who is Akbar Birbal Hindi Story Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 13, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.