असली चोर कौन अकबर बीरबल हिन्दी कहानी : Real Thief Who is Akbar Birbal Hindi Story

 असली चोर कौन अकबर बीरबल हिन्दी कहानी 

एक समय की बात हैं। बादशाह अकबर के राज्य में एक व्यापारी था, जो कि बहुत ही धनी था। उसने अपने घर में 8 नौकरों को रख रखा था। एक दिन वह व्यापारी अपने किसी काम से दूसरे राज्य में गया और अपने घर की सारी जिम्मेदारी उस आठ नौकरों पर छोड़ दी।


व्यापारी जब वापस अपने घर आया तो देखा कि तिजोरी खाली है। घर से सारा किमती सामान गायब हैं। 


व्यापारी ने अपने नौकरो को अपने पास बुलाया और पूछा जब घर में चोरी हो रही थी तब तुम कहां थे?’’


सभी नौकर कहते हैं ‘‘कि हम सो रहे थे।’’


व्यापारी को अपने नौकर पर शक हो जाता है कि जरूर मेरे नौकरो ने मेरे साथ धोखा किया हैं और चोरी भी नौकर ने ही की है। 


व्यापारी अपने समस्या लेकर बादशाह अकबर के दरबार जाते है और अपनी सारी आपबीति बादशाह अकबर को सुनाते है।  
बादशाह अकबर को बीरबल पर बहुत भरोसा था और बीरबल ही इस समस्या का हल जरूर करेंगे। 


बादशाह अकबर बीरबल को बुलाकर कहते हैं ‘‘बीरबल! तुम इस व्यापारी की समस्या का हल निकालो। 


बीरबल ने कहा ‘‘जी! हुजूर! फिर बीरबल ने दरबार के सिपाही को सभी आठ नौकरों को लाकर जेल में डालने का आदेश दिया।’’


सिपाही तुरंत जाकर सभी आठ नौकर को लाकर जेल की सलाखों के पिछे डाल देते है। 


फिर बीरबल ने सभी से बारी-बारी से चोरी के बारे में पूछ-ताछ की, लेकिन उनमें से किसी ने भी चोरी के बारे में सही नहीं बताया। 


बीरबल ने फिर कुछ सोंचा और दूसरे दिन बीरबल सुबह होते ही सभी आठ नौकरों से फिर मिलने आते है और सभी को एक-एक जादुई लकड़ी देते है। तुम में से जो चोर होगा, उसकी लकड़ी रात भर में चात इंच लम्बी हो जायगी। 


अगले दिन सुबह सभी आठ नौकर को बादशाह के दरबार में लाया जाता है, और सभी नौकर को कल दी गई। जादुई लकड़ी लाकर दिखाने को कहते है। सभी नौकर ने बारी-बारी से अपनी जादुई लकड़ी दिखाई तो दो नौकर की जादुई लकड़ी चार इंच छोटी मिली और बीरबल को अब चोर का पता चल चुका था।


बीरबल ने तुरंत सिपाही से कहा इन दोनों नौकर को पकड़ लो ये ही दोनों चोर है।   


बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा कैसे आप पता लगाया ये दोनों ही चोर है। फिर बीरबल ने कहा कल बादशाह मैंने जो इन को जादुई लकड़ी दी थी और कहा था जो चोर होगा उसकी चार इंच लकड़ी बढ़ जायेगी। अब इस चोर ने क्या किया कि चार इंच लकड़ी काट दी। ताकि रात जब चार इंच लकड़ी बढ़गी तो सुबह बराबर हो जायगी। मगर यह कोई जादुई लकड़ी नहीं है। और यह सुबह लकड़ी नहीं बढ़ी। सुबह इन लकड़ी को देखने से तुझे पता चल गया। 


बादशाह अकबर बहुत खुश हुए। बीरबल की चतुराई के लिए धन्यवाद दिया। और बीरबल को इनाम भी दिया। 


असली चोर कौन अकबर बीरबल हिन्दी कहानी : Real Thief Who is Akbar Birbal Hindi Story  असली चोर कौन अकबर बीरबल हिन्दी कहानी : Real Thief Who is Akbar Birbal Hindi Story Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 13, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.