छोटा बांस, बड़ा बांस| जब बीरबल बच्चा बना| जल्दी बुलाकर लाओं| जीत किसकी

छोटा बांस, बड़ा बांस

 अकबर बीरबल पहेली बीरबल के उत्तर कहानी अकबर बीरबल अकबर बीरबल के किस्से कहानी अकबर बीरबल की सच्ची कहानी अकबर बीरबल का नाटक अकबर बीरबल की कहानियाँ अकबल बीरबल की स्टोरी

अकबर बीरबल पहेली बीरबल के उत्तर कहानी अकबर बीरबल अकबर बीरबल के किस्से कहानी अकबर बीरबल की सच्ची कहानी अकबर बीरबल का नाटक अकबर बीरबल की कहानियाँ अकबल बीरबल की स्टोरी

एक दिन अकबर व बीरबल बाग में सैर कर रहे थे। बीरबल लतीफा सुना रहा था और अकबर उसका मजा ले रहे थे। तभी अकबर को नीचे घास पर पड़ा बांस का एक टुकड़ा दिखाई दिया। उन्हें बीरबल की परीक्षा लेने की सूझी।

बीरबल को बांस का टुकड़ा दिखाते हुए वह बोले, ‘‘क्या तुम इस बांस के टुकड़े को बिना काटे छोटा कर सकते हो ?‘‘ बीरबल लतीफा सुनाता रूक गया और अकबर की आँखों में झांका।

अकबर कुटिलता से मुस्कराए, बीरबल समझ गया कि बादशाह सलामत उससे मजाक करने के मूड में हैं।

अब जैसा बेसिर-पैर का सवाल था तो जवाब भी कुछ वैसा ही होना चाहिए था।

बीरबल ने इधर-उधर देखा, एक माली हाथ में लंबा बांस लेकर जा रहा था।

उसके पास जाकर बीरबल ने वह बांस अपने दाएं हाथ में ले लिया और बादशाह का दिया छोटा बांस का टुकड़ा बाएं हाथ में।

बीरबल बोला, ‘‘हुजूर, अब देखें इस टुकड़े को, हो गया न बिना काटे ही छोटा।‘‘

बड़े बांस के सामने वह टुकड़ा छोटा दिखाई ही देता था।

निरूत्तर बादशाह अकबर मुस्करा उठे बीरबल की चतुराई देखकर

जब बीरबल बच्चा बना

जब बीरबल दरबार में देर से पहुंचा। जब बादशाह ने देरी का कारण पूछा तो वह बोला, ‘‘मैं क्या करता हुजूर! मेरे बच्चे आज जोर-जोर से रोकर कहने लगे कि दरबार में न जाऊं। किसी तरह उन्हें बहुत मुश्किल से समझा पाया कि मेरा दरबार में हाजिर होना कितना जरूरी है। इसी में मुझे काफी समय लग गया और इसलिए मुझे आने में देरी हो गई।‘‘

बादशाह को लगा कि बीरबल बहानेबाजी कर रहा है।

बीरबल के इस उत्तर से बादशाह को तसल्ली नहीं हुई। वे बोले, ‘‘मैं तुमसे सहमत नहीं हूं। किसी भी बच्चे को समझाना इतना मुश्किल नहीं जितना तुमने बताया। इसमें इतनी देर तो लग ही नहीं सकती।‘‘

बीरबल हंसता हुआ बोला, ‘‘हुजूर! बच्चे को गुस्सा करना या डपटना तो बहुत सरल है। लेकिन किसी बात को विस्तार से समझा पाना बेहद कठिन।‘‘

अकबर बोले, ‘‘मुर्खो जैसी बात मत करो। मेरे पास कोई भी बच्चा लेकर आओ। मैं तुम्हें दिखाता हूं कि कितना आसान है यह काम।‘‘ ‘‘ठीक है, जहांपनाह!‘‘ बीरबल बोला, ‘‘मैं खुद ही बच्चा बन जाता हूँ और वैसा ही व्यवहार करता हूं। तब आप एक पिता की भांति मुझे संतुष्ट करके दिखाएं।‘‘

फिर बीरबल ने बच्चों की तरह बर्ताव करना शुरू कर दिया। उसने तरह-तरह के मुंह बनाकर अकबर को चिढ़ाया और किसी छोटे बच्चे तरह दरबार में यहां-वहां उछलने-कूदने लगा। उसने अपनी पगड़ी जमीन पर फेंक दी। फिर वह जाकर अकबर की गोद में बैठ गया और लगा उनकी मूछों से छेड़छाड़ करने।

बादशाह कहते ही रह गए, ‘‘नहीं....नहीं मेंरे बच्चे! ऐसा मत करो। तुम तो अच्छे बच्चें हो न।‘‘
सुनकर बीरबल ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। तब अकबर ने कुछ मिठाइयां लाने का आदेश दिया, लेकिन बीरबल जोर-जोर से चिल्लाता ही रहा।

अब बादशाह परेशान हो गए, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा। वह बोले, ‘‘बेटा! खिलौनों से खेलोगे? देखो कितने सुंदर खिलौने हैं।‘‘ बीरबल रोता हुआ बोला, ‘‘नहीं, मैं तो गन्ना खाऊंगा।‘‘ अकबर मुस्कराए और गन्ना लाने का आदेश दिया।

थोड़ी ही देर में एक सैनिक कुछ गन्ने लेकर आ गया। लेकिन बीरबल का रोना नहीं थमा। वह बोला, ‘‘मुझे बड़ा गन्ना नहीं चाहिए, छोटे-छोटे टुकड़े में कटा गन्ना दो।‘‘

टकबर ने एक सैनिक को बुलाकर कहा कि एक गन्ने के छोटे-छोटे टुकड़े कर दे। यह देखकर बीरबल और जोर से रोता हुआ बोला, ‘‘नहीं, सैनिक गन्ना नहीं काटेगा। आप खुद कांटें इसे।‘‘

अब बादशाह का मिजाज बिगड़ गया। लेकिन उनके पास गन्ना काटने के अलावा और कोई चारा न था। और करते भी क्या? खुद अपने ही बिछाए जाल में फंस गए थे वह।

गन्ने के टुकड़े करने के बाद उन्हें बीरबल के सामने रखते हुए बोले अकबर, ‘‘लो इसे खा लो बेटा।‘‘

अब बीरबल ने बच्चे की भांति मचलते हुए कहा, ‘‘नहीं मैं तो पूरा गन्ना ही खाऊंगा।‘‘

बादशाह ने एक साबूत गन्ना उठाया और बीरबल को देते हुए बोले, ‘‘लो पूरा गन्ना और रोना बंद करो।‘‘

लेकिन बीरबल रोता हुआ ही बोला, ‘‘नहीं, मुझे तो इन छोटे टुकड़ो से ही साबुत गन्ना बनाकर दो।‘‘

‘‘कैसी अजब बात करते हो तुम! यह भला कैसे संभव है ?‘‘ बादशाह के स्वर में क्रोध भरा था।

लेकिन बीरबल रोता ही रहा। बादशाह का धैर्य चुक गया। बोले, ‘‘यदि तुमने रोना बंद नहीं किया तो मार पड़ेगी तब।‘‘

अब बच्चे का अभिनय करता बीरबल उठ खड़ा हुआ और हंसता हुआ बोला, ‘‘नहीं...नहीं! म्ुाझे मत मारो हुजूर! अब आपको पता चला कि बच्चे की बेतुकी जिदों को शांत करना कितना मुश्किल काम है?‘‘

बीरबल की बात से सहमत थे अकबर बोले, ‘‘हां ठीक कहते हो। रोते-चिल्लाते जिद पर अड़े बच्चे को समझाना बच्चों का खेल नहीं।‘‘

जल्दी बुलाकर लाओं 

बादशाह अकबर एक सुबह उठते ही अपनी दाढ़ी खुजलाते हुए बोले, ‘‘अरे, कोई है ?‘‘ तुरन्त एक सेवक हाजिर हुआ। उसे देखते ही बादशाह बोले- ‘‘जाओ, जल्दी बुलाकर लाओं, फौरन हाजिर करो।‘‘ सेवक की समझा में कुछ नहीं आया कि किसे बुलाकर लाए, किसे हाजिर करें? बादशाह से पटलकर सवाल करने की तो उसकी हिम्मत ही नहीं थी।

उस सेवक ने यह बात दूसरे सेवक को बताई। दूसरे ने तीसरे को और तीसरे ने चौथे को। इस तरह सभी सेवक इस बात को जान गए और सभी उलझन में पड़ गए कि किसे बुलाकर लाए, किसे हाजिर करें।

बीरबल सुबह घुमने निकले थे। उन्होंने बादशाह के निजी सेवकों को भाग-दौड़ करते देखा तो समझ गए कि जरूर बादशाह ने कोई अनोखा काम बता दिया होगा, जो इनकी समझ से बाहर है। उन्होंने सेवको को बुलाकर पूछा, ‘‘क्या बात है? यह भाग-दौड़ किसलिए हो रही है ?‘‘ सेवक ने बीरबल को सरी बात बताई, ‘‘महाराज हमारी रक्षा करें। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि किसे बुलाना है। अगर जल्दी बुलाकर नहीं ले गए, तो हम पर आफत आ जाएगी।‘‘ बीरबल ने पूछा, ‘‘यह बताओं कि हुक्म देते समय बादशाह क्या कर रहे थे?‘‘ बादशाह के निजी सेवक, जिसे हुक्म मिला था, उसे बीरबल के सामने हाजिर यिका तो उसने बताया- ‘‘जिस समय मुझे तलब किया उस समय तो बिस्तर पर बैठे अपनी दाढ़ी खुजला रहे थे।‘‘ बीरबल तुरन्त सारी बात समझ गए और उनके होंठों पर मुस्कान उभर आई। फिर उन्होंने उस सेवक से कहा-‘‘ तुम हाजाम को ले जाओ।‘‘

सेवक हज्जाम को बुला लाया और उसे बादशाह के सामने हाजिर कर दिया। बादशाह सोचने लगे, ‘‘मैंने इससे यह तो बताया ही नहीं था कि किसे बुलाकर लाना है। फिर यह हज्जाम को लेकर कैसे हाजिर हो गया ?‘‘ बादशाह ने सेवक से पूछा, ‘‘सच बताओ। हज्जाम को तुम अपने मन से ले आए हो या किसी ने उसे ले आने का सुझाव दिया था ?‘‘

सेवक घबरा गया, लेकिन बताए बिना भी तो छुटकारा नहीं था। बोला, ‘‘बीरबल ने सुझाव दिया था, जहांपनाह !‘‘ बादशाह बीरबल की बुद्धि पर खुश हो गया।

जीत किसकी

बादशाह अकबर जंग में जाने की तैयारी कर रहे थे। फौज पूरी तरह तैयार थी। बादशाह भी अपने घोड़े पर सवार होकर आ गए। साथ में बीरबल भी था। बादशाह ने फौज को जंग के मैदान में कूच करने का निर्देश दिया।

बादशाह आगे-आगे थे, पीछे-पीछे उनकी विशाल फौज चली आ रही थी। रास्ते में बादशाह को जिज्ञासा हुई और उन्होंने बीरबल से पूछा-‘‘क्या तुम बता सकते हो कि जंग में जीत किसकी  होगी ?‘‘

‘‘हुजूर, इस सवाल का जवाब तो मैं जंग के बाद ही दूँगा।‘‘ बीरबल ने कहा।

कुछ देर बाद फौज जंग के मैदान में पहुच गई। वहां पहुंचकर बीरबल ने कहा-‘‘ हुजूर, अब मैं आपके सवाल का जवाब देता हूं और जवाब यह है कि जीत आपकी ही होगी।‘‘

‘‘यह तुम अभी कैसे कह सकते हो, जबकि दुश्मन की फौज भी बहुत विशाल है।‘‘ बादशाह ने शंका जाहिर की।

‘‘हुजूर, दुश्मन हाथी पर सवार हैं और हाथी तो सूंड से मिट्टी अपने ऊपर ही फेंकता है तथा अपनी ही मस्ती में रहता है, जबकि आप घोड़े पर सवार है और घोड़ो को गाजी मर्द कहा जाता है। घोड़ा आपको कभी धोखा नहीं देगा।‘‘ बीरबल ने कहा।

उस जंग में जीत बादशाह अकबर की ही हुई।

छोटा बांस, बड़ा बांस| जब बीरबल बच्चा बना| जल्दी बुलाकर लाओं| जीत किसकी छोटा बांस, बड़ा बांस| जब बीरबल बच्चा बना| जल्दी बुलाकर लाओं| जीत किसकी Reviewed by Kahaniduniya.com on अप्रैल 09, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.