अकबर और बीरबल की हास्य कहानियाँ

अकबर और बीरबल की हास्य कहानियाँ 
अकबर और बीरबल की कहानी, अकबर और बीरबल की मजेदार कहानियाँ छोटी, अकबर बीरबल की मजेदार पहेलियां, अकबर बीरबल की तीन कहानी, अकबर बादशाह बीरबल की कहानी, अकबर बीरबल की कहानी पी.डी.एफ, बीरबल की वृद्धि, अकबर बीरबल की कहानी इन हिन्दी
  अकबर और बीरबल की कहानी, अकबर और बीरबल की मजेदार कहानियाँ छोटी, अकबर बीरबल की मजेदार पहेलियां, अकबर बीरबल की तीन कहानी, अकबर बादशाह बीरबल की कहानी, अकबर बीरबल की कहानी पी.डी.एफ, बीरबल की वृद्धि, अकबर बीरबल की कहानी इन हिन्दी


अब तो आन पड़ी है अकबर-बीरबल

अकबर बादशाह को मजाक करने की आदत थी। एक दिन उन्होंने नगर के सेठों से कहा-

‘‘आज से तुम लोगों को पहरेदारी करनी पड़ेगी।‘‘

सुनकर सेठ घबरा गए और बीरबल के पास पहुँचकर अपनी फरियाद रखी। 

‘‘तुम सब अपनी पगड़ियों को पैर में और पायजामों को सिर पर लपेटकर रात्रि के समय में नगर में चिल्ला-चिल्लाकर कहते फिरो, अब तो आन पड़ी है।‘‘

उधर बादशाह भी भेष बदलकर नगर में गश्त लगाने निकले। सेठों का यह निराला स्वांग देखकर बादशाह पहले तो हँसे, फिर बोले-‘‘यह सब क्या है?‘‘
सेठों के मुखिया ने कहा-
‘‘जहाँपनाह, हम सेठ जन्म से गुड़ और तेल बेचने का काम सीखकर आए हैं, भला पहरेदारी क्या कर पाएँगे, अगर इतना ही जानते होते तो लोग हमें बनिया कहकर क्यों पुकारते?‘‘
बदशाह अकबर बीरबल की चाल समझ गए और अपना हुक्म वापस ले लिया।


आदमी एक रूप तीन अकबर-बीरबल

एक बार बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा, ‘‘क्या तुम हमें तीन तरह की खूबियां एक ही आदमी में दिखा सकते हो?‘‘

‘‘जी हुजूर, पहली तोते की, दूसरी शेर की, तीसरी गधे की। परन्तु आज नहीं, कल।‘‘ बीरबल ने कहा। 

‘‘ठीक है, तुम्हें कल का समय दिया जाता है‘‘, बादशाह ने इजाजत देते हुए कहा। 

अगले दिन बीरबल एक व्यक्ति को पालकी में डालकर लाया और उसे पालकी से बाहर निकाला। फिर उस आदमी को शराब का एक पैग दिया। शराब पीकर वह आदमी डरकर बादशाह से विनती करने लगा- ‘‘हुजूर! मुझे माफ कर दो। मैं एक बहुत गरीब आदमी हूं।‘‘ बीरबल ने बादशाह को बताया, ‘‘यह तोते की बोली है‘‘

कुछ देर बाद उस आदमी को एक पैग और दिया तो वह नशे में बादशाह से बोला, ‘‘अरे जाओ, तुम दिल्ली के बादशाह हो तो क्या, हम भी अपने घर के बादशाह हैं। ज्यादा नखरे मत दिखाओ‘‘

बीरबल ने बताया, ‘‘यह शेर की बोली है‘‘, कुछ देर बाद उस आदमी को एक पैग और दिया तो वह नशे में एक तरफ गिर गया और नशे में ऊअपटांग बड़बड़ाने लगा। 

बीरबल ने उसे एक लात लगाते हुए बादशाह से कहा, ‘‘हुजूर! यह गधे की बोली है‘‘

बादशाह बहुत खुश हुए। उन्होंने बीरबल को बहुत-सा इनाम दिया।


ईश्वर अच्छा ही करता है

बीरबल एक ईमानदार तथा धर्म-प्रिय व्यक्ति था। वह प्रतिदिन ईश्वर की आराधना बिना-नागा किया करता था। इससे उसे नैतिक व मानसिक बल प्राप्त होता था। वह अक्सर कहा करता था कि ‘‘ईश्वर हम पर कृपादृष्टि नहीं रखता, लेकिन ऐसा होता नहीं। कभी-कभी तो उसके वरदान को भी लोग शाप समझने की भूल कर बैठते हैं। वह हमको थोड़ी पीड़ा इसलिए देता है ताकि बड़ी पीड़ा से बच सकें।‘‘

एक दरबारी को बीरबल की ऐसी बातें पसंद न आती थीं। एक दिन वही दरबारी दरबार में बीरबल को संबोधित करता हुआ बोला, ‘‘देखा, ईश्वर ने मेरे साथ क्या किया। कल शाम को जब मैं जानवरों का चारा काट रहा था तो अचानक मेरी छोटी उंगली कट गई। क्या अब भी तुम यही कहोगे कि ईश्वर ने मेरे लिए यह अच्छा किया है?‘‘

कुछ देर चुप रहने के बाद बोला बीरबल, ‘‘मेरा अब भी यही विश्वास है क्योंकि ईश्वर जो कुछ भी करता है मनुष्य के भले के लिए ही करता है।‘‘

सुनकर वह दरबारी नाराज हो गया कि मेरी तो उंगली कट गई और बीरबल को इसमें भी अच्छाई नजर आ रही है। मेरी पीड़ा तो जैसे कुछ भी नहीं। कुछ अन्य दरबारियों ने भी उसके सुर में सुर मिलाया। 

तभी बीच में हस्तक्षेप करते हुए बादशाह अकबर बोले, ‘‘बीरबल हम भी अल्लाह पर भरोसा रखते हैं, लेकिन यहां तुम्हारी बात से सहमत नहीं। दिखाई देती जिसके लिए उसकी तारीफ की जाए।‘‘

बीरबल मुस्कराता हुआ बोला, ‘‘ठीक है जहांपनाह, समय ही बताएगा अब।‘‘

तीन महिने बीत चुके थे। वह दरबारी, जिसकी उंगली कट गई थी, घने जंगल में शिकार खेलने निकला हुआ था। एक हिरन का पीछा करते वह भटककर आदिवासियों के हाथों में जा पड़ा। वे आदिवासी अपने देवता को प्रसन्न करने के लिए मानव बलि में विश्वास रखते थे। अतः वे उस दरबारी को पकड़कर मंदिर में ले गए, बलि चढ़ाने के लिए। लेकिन जब पुजारी ने उसके शरीर का निरीक्षण किया तो हाथ की एक उंगली कम पाई। 

‘‘नहीं, इस आदमी की बलि नहीं दी जा सकती।‘‘ मंदिर का पुजारी बोला, ‘‘यदि नौ उंगलियों वाले इस आदमी को बलि बढ़ा दिया तो हमारे देवता बजाय प्रसन्न होने के क्रोधित हो जाएंगे, अधूरी बलि उन्हें पसंद नहीं। हमें महामारियों, बाढ़ या सूखे का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इसलिए इसे छोड़ देना ही ठीक होगा।‘‘

और उस दरबारी को मुक्त कर दिया गया। अगले दिन वह दरबारी दरबार में बीरबल के पास आकर रोने लगा। 

तभी बादशाह भी दरबार में आ पहुंचे और उस दरबारी को बीरबल के सामने रोता देखकर हैरान रह गए। 

‘‘तुम्हें क्या हुआ, रो क्यों रहे हो?‘‘ अकबर ने सवाल किया।

जवाब में उस दरबारी ने अपनी आपबीती विस्तार से कह सुनाई। वह बोले, ‘‘अब मुझे विश्वास हो गया है कि ईश्वर जो कुछ भी करता है, मनुष्य के भले के लिए ही करता है। यदि मेरी उंगली न कटी होती तो निश्चित ही आदिवासी मेरी बलि चढ़ा देते। इसीलिए मैं रो रहा हूं, लेकिन ये आंसू खुशी के हैं। मैं खुश हूं क्योंकि मैं जिन्दा हूं। बीरबल के ईश्वर पर विश्वास को संदेह की दृष्टि से देखना मेरी भूल थी।‘‘

अकबर ने मंद-मंद मुस्कराते हुए दरबारियों की ओर देखा, जो सिर झुकाए चुपचाप खड़े थे। अकबर को गर्व महसूस हो रहा था कि बीरबल जैसा बुद्धिमान उसके दरबारियों में से एक है।


ऊँट की गर्दन 

अकबर बीरबल की हाजिर जवाबी के बड़े कायल थे। एक दिन दरबार में खुश होकर उन्होंने बीरबल को कुछ पुरस्कार देने की घोषणा की। लेकिन बहुत दिन गुजरने के बाद भी बीरबल को पुरस्कार की प्राप्ति नहीं हुई। बीरबल बड़ी ही उलझन में थे कि महाराज को याद दिलायें तो कैसे?

एक दिन महाराज अकबर यमुना नदी के किनारे शाम की सैर पर निकले। बीरबल उसके साथ था अकबल ने वहाँ एक ऊँट को घुमते देखा। अकबल ने बीरबल से पूछा, ‘‘बीरबल बताओ, ऊँट की गर्दन मुडी क्यों होती है‘‘?

बीरबल ने सोचा महाराज को उनका वादा याद दिलाने का यह सही समय है। उन्होंने जवाब दिया - ‘‘महाराज यह ऊँट किसी से वादा करके भूल गया है, जिसके कारण ऊँट की गर्दन मुड गयी है। महाराज, कहते हैं कि जो भी अपना वादा भूल जाता है तो भगवान उनकी गर्दन ऊँट की तरह मोड देता है। यह एक तरह की सजा है।‘‘

तभी अकबर को ध्यान आता है कि वो भी तो बीरबल से किया अपना एक वादा भूल गये हैं। उन्होंने बीरबल से जल्दी से महल में चलने के लिये कहा। और महल में पहुँते ही सबसे पहले बीरबल को पुरस्कार की धनराशी उसे सौंप दी, और बोले मेरी गर्दन तो ऊँट की तरह नहीं मुडेगी बीरबल। और यह कहकर अकबर अपनी हँसी नहीं रोक पाए। 

और इस तरह बीरबल ने अपनी चतुराई से बिना माँगे अपना पुरस्कार राजा से प्राप्त किया।


कल, आज और कल 

एक दिन बादशाह अकबर ने ऐलान किया कि जो भी मेरे सवालों का सही जवाब देगा उसे भारी ईनाम दिया जाएगा। सवाल कुछ इस प्रकार से थे-

ऐसा क्या है जो आज भी है और कल भी रहेगा?
ऐसा क्या है जो आज भी नहीं है और कल भी नहीं होगा?
ऐसा क्या है जो आज तो है लेकिन कल नहीं होगा? 
इन तीनों सवालों के उदाहरण भी देने थे। 

किसी को भी चतुराई भरे इन तीनों सवालों का जवाब नहीं सूझ रहा था। तभी बीरबल बोला, ‘‘हुजूर! आपके सवालों का जवाब मैं दे सकता हूं, लेकिन इसके लिए आपको मेरे साथ शहर का दौरा करना होगा। तभी आपके सवाल सही ढंग से हल हो पाएंगे।‘‘

अकबर और बीरबल ने वेश बदला और सूफियों का बाना पहनकर निकल पड़े। कुछ ही देर बाद वे बाजार में खड़े थे। फिर दोनों एक दुकान में घुस गए। बीरबल ने दुकानदार से कहा, ‘‘हमें बच्चों की पढ़ाई के लिए मदरसा बनाना है, तुम हमें इसके लिए हजार रूपये दे दो।‘‘ जब दुकानदार ने अपने मुनीम से कहा कि इन्हें एक हजार रूपये दे दो बीरबल बोला, जब मैं तुमसे रूपये ले रहा हूंगा तो तुम्हारे सिर पर जूता मारूंगा। हर एक रूपये के पीछे एक जूता पड़ेगा। 
बोलो, तैयार हो?‘‘

यह सुनते ही दुकानदार के नौकर का पारा चढ़ गया और वह बीरबल से दो-दो हाथ करने आगे बढ़ आया। लेकिन दुकानदार ने नौकर को शांत करते हुए कहा, ‘‘मैं तैयार हूँ, लेकिन मेरी एक शर्त है। मुझे विश्वास दिलाना होगा कि मेरा पैसा इसी नेक काम पर खर्च होगा।‘‘

ऐसा कहते हुए दुकानदार ने सिर झुका दिया और बीरबल से बोला कि जूता मारना शुरू करें। तब बीरबल व अकबर बिना कुछ कहे-सुने दुकान से बाहर निकल आए। 

छोनों चुपचाप चले जा रहे थे कि तभी बीरबल ने मौन तोड़ा, ‘‘बंदापरवर! छुकान में जो कुछ हुआ उसका मतलब है कि दुकानदार के पास आज पैसा है और उस पैसे को नेक कामों में लगाने की नीयत भी, जो उसे आने वाले कल (भविष्य) में नाम देगी। इसका एक मतलब यह भी है कि अपने नेक कामों से वह जन्नत में अपनी जगह पक्की कर लेगा। आप इसे यूं कह सकते हैं कि जो कुछ उसके पास आज है, कल भी उसके साथ होगा। यह आपके पहले सवाल का जवाब है।‘‘

फिर वे चलते हुए एक भिखारी के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक आदमी उसे कुछ खाने को दे रहा है और वह खाने का सामान उस भिखारी की जरूरत से कही ज्यादा है। तब बीरबल उस भिखारी से बोला, ‘‘हम भूखे हैं, कुछ हमें भी दे दो खाने को।‘‘ 

यह सुनकर भिखारी बरस पड़ा, ‘‘भागों यहां से। जाने कहां से आ जाते हैं मांगने।‘‘

तब बीरबल बादशाह से बोला, ‘‘यह रहा हुजूर आपके दूसरे सवाल का जवाब। यह भिखारी ईश्वर को खुश करना नहीं जानता। इसका मतलब यह कि जो कुछ इसके पास आज है, वो कल नहीं होगा।‘‘

दोनों फिर आगे बढ़ गए। उन्होंने देखा कि एक तपस्वी पेड़ के नीचे तपस्या कर रहा है। बीरबल ने पास जाकर उसके सामने कुछ पैसे रखे। त बवह तपस्वी बोला, ‘‘इसे हटाओ यहां से। मेरे लिए यह बेईमानी से पाया गया पैसा है। ऐसा पैसा मुझे नहीं चाहिए।‘‘

अब बीरबल बोला, ‘‘हुजूर ! इसका मतलब यह हुआ कि अभी तो नहीं है लेकिन बाद में हो सकता है। आज यह तपस्वी सभी सुखों को नकार रहा है। लेकिन कल यही सब सुख इसके पास होंगे।‘‘

‘‘और हुजूर! चौथी मिसाल आप खुद हैं। पिछले जन्म में आपने शुभ कर्म किए थे जो यह जीवन आप शानो-शोकत के साथ बिता रहे हैं, किसी चीज की कोई कमी नहीं। यदि आपने इसी तरह ईमानदारी न्यायप्रियता से राज करना जारी रखा तो कोई कारण नहीं की यह सब कुछ कल भी आपके पास न हो। लेकिन यह न भूलें कि यदि आप राह भटक गए तो कुछ साथ नहीं रहेगा।‘‘

अपने सवालों के बुद्धिमत्तापूर्ण भरे जवाब सुनकर बादशाह अकबर बेहद खुश हुए।


कवि और धनवान आदमी

एक दिन एक कवि किसी धनी आदमी से मिलने गया और उसे कई सुंदर कविताएं इस उम्मीद के साथ सुनाईं कि शायद वह धनवान खुश होकर कुछ ईनाम जरूर देगा। लेकिन वह धनवान भी महाकंजूस था, बोला, ‘‘तुम्हारी कविताएं सुनकर दिल खुश हो गया। तुम कल फिर आना, मैं तुम्हें खुश कर दूंगा।‘‘

‘कल शायद अच्छा ईनाम मिलेगा।‘ ऐसी कल्पना करता हुआ वह कवि घर पहुंचा और सो गया। अगले दिन वह फिर उस धनवान की हवेली में जा पहुंचा। धनवान बोला, ‘‘सुनो कवि महाशय, जैसे तुमने मुझो अपनी कविताएं सुनाकर खुश किया था, उसी तरह मैं भी तुमको बुलाकर खुश हूं। तुमने मुझो कल कुछ भी नहीं दिया, इसलिए मैं भी कुछ नहीं दे रहा, हिसाब बराबर हो गया।‘‘

क्वि बेहद निराश हो गया। उसने अपसनी आप बीती एक मित्र को कह सुनाई और उस मित्र ने बीरबल को बता दिया। सुनकर बीरबल बोला, ‘‘अब जैसा मैं कहता हूं, वैसा करो। तुम उस धनवान से मित्रता करके उसे खाने पर अपने घर बुलाओ। हां, अपने कवि मित्र को भी बुलाना मत भूलना। मैं तो खैर वहां मौजूद रहूंगा ही।‘‘

कुछ दिनों बाद बीरबल की योजनानुसार कवि के मित्र के घर दोपहर को भोज का कार्यक्रम तय हो गया। नियत समय पर वह धनवान भी आ पहुंचा। उस समय पर बीरबल, कवि और कुछ अन्य मित्र बातचीत में मशगूल थे। समय गुजरता जा रहा था लेकिन खाने-पीने का कहीं कोई नामोनिशान न था। वे लोग पहले की तरह बातचीत में व्यस्त थे। धनवान की बेचैनी बढ़ती जा रही थी, जब उससे रहा न गया तो बोल ही पड़ा, ‘‘भोजन का समय तो कब का हो चुका ? क्या हम यहां खाने पर नहीं आए हैं?‘‘

‘‘खाना, कैसा खाना?‘‘ बीरबल ने पूछा। 

धनवान को अब गुस्सा आ गया, ‘‘क्या मतलब है तुम्हारा ? क्या तुमने मुझे यहां खाने पर नहीं बुलाया है?‘‘

खाने का कोई निमंत्रण नहीं था। यह तो आपको खुश करने के लिए खाने पर आने को कहा गया था।‘‘ जवाब बीरबल ने दिया। धनवान का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया, क्रोधित स्वर में बोला, ‘‘यह सब क्या है? इस तरह किसी इज्जतदार आदमी को बेइज्जत करना ठीक है क्या ? तुमने मुझसे धोखा किया है।‘‘

अब बीरबल हंसता हुआ बोला, ‘‘यदि मैं कहूं कि इसमें कुछ भी गलत नही ंतो.....। तुमने इस कवि से यही कहकर धोखा किया था ना कि कल आना, सो मैंने भी कुछ ऐसा ही किया। तुम जैसे लोगों के साथ ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए।‘‘
धनवान को अब अपनी गलती का आभास हुआ और उसने कवि को अच्छा ईनाम देकर वहां से विदा ली। 

वहां मौजूद सभी बीरबल को प्रशंसा भरी नजरों से देखने लगे।  


किसका अफसर 

एक बार वजीर अबुल फजल ने अकबर बादशाह के सामने बीरबल से कहा, ‘‘बीरबल तुम्हें अकबर बादशाह ने सुअर और कुत्तो का अफसर नियुक्त किया है।‘‘
इस पर बीरबल ने कहा, ‘‘बहुत खूब, तब तो आपको भी मेरी आज्ञा में रहना पड़ेगा।‘‘

यह सुनते ही अकबर बादशाह हंस पड़े और वजीर अबुल फजल ने लज्जित होकर अपना सिर झुका लिया।


किसका नौकर कौन

जब कभी दरबार में अकबर और बीरबल अकेले होते थे तो किसी न किसी बात पर बहस छिड़ जाती थी। एक दिन बादशाह अकबर बैंगन की सब्जी की खूब तारीफ कर रहे थे। 

बीरबल भी बादशाह की हां में हां मिला रहे थे। इतना ही नहीं, वह अपनी तरफ से भी दो-चार वाक्य बैंगन की तारीफ में कह देते थे। 

अचानक बादशाह अकबर के दिल में आया कि देखें बीरबल अपनी बात को कहां तक निभाते हैं। यह सोचकर बादशाह बीरबल के सामने बैंगन की बुराई करने लगे। बीरबल भी उनकी हां में हां मिलाने लगे कि बैंगन खाने से शारीरिक बीमारियाँ हो जाती हैं इत्यादि। 

बीरबल की बात सुनकर बादशाह अकबर हैरान हो गए और बोले- ‘‘बीरबल! तुम्हारी इस बात का यकीन नहीं किया जा सकता। कभी तुम बैंगन की तारीफ करते हो और कभी बुराई करते हो। जब हमने इसकी तारीफ की तो तुमने भी इसकी तारीफ की और जब हमने इसकी बुराई की तो तुमने। भी इसकी बुराई की, आखिर ऐसा क्यों?‘‘

बीरबल ने नरम लहजे में कहा- ‘‘बादशाह सलामत मैं तो आपका नौकर हूं बैंगन का नौकर नहीं‘‘


किसका पानी अच्छा 

एक बार अकबर ने भरे दरबार में अपने दरबारियों से पूछा, ‘‘बताओं किस नदी का पानी सबसे अच्छा है?‘‘

ल्ेकिन बादशाह के प्रश्न का उत्तर बीरबल ने नही दिया उसे मौन देखकर बादशाह बोले, ‘‘बीरबल तुम चुप क्यों हो?‘‘

बीरबल बोले, ‘‘बादशाह हुजूर पानी सबसे अच्छा यमुना नदी का होता है‘‘

बीरबल का यह उत्तर सुनकर बादशाह को बड़ी हैरानी हुई और बोले, ‘‘तुमने ऐसा किस आधार पर कहा है जबकि तुम्होर धर्मग्रंथो में गंगा नदी के पानी को सबसे शुद्ध व पवित्र बताया गया है और तुम कह रहे हो कि यमुना नदी का पानी सबसे अच्छा होता है‘‘

बीरबल ने कहा, ‘‘हुजूर मै भला पानी की तुलना अमृत के साथ कैसे कर सकता हूँ गंगा में बहने वाला पानी केवल पानी नहीं बल्कि अमृत है इसीलिए मैंने कहा था कि पानी यमुना का सबसे अच्छा है‘‘ बादशाह और दरबारी निरूत्तर हो गए और उन्हें मानना पड़ा कि बीरबल सही कह रहे है।


किसकी दाढ़ी की आग 

बादशाह अकबर की यह आदत थी कि वह अपने दरबारियों से तरह-तरह के प्रश्न किया करते थे। एक दिन आदशाह ने दरबारियों से प्रश्न किया, ‘‘अगर सबकी दाढ़ी में आग लग जाए, जिसमें मैं भी शामिल हूं तो पहले आप किसकी दाढ़ी की आग बुझायेंगे?‘‘

‘‘हुजूर की दाढ़ी की‘‘ सभी सभासद एक साथ बोल पड़े। 

म्गर बीरबल ने कहा- ‘‘हुजूर, सबसे पहले मैं अपनी दाढ़ी की आग बुझाऊंगा, फिर किसी और की दाढ़ी की ओर देखूंगा।‘‘

बीरबल के उत्तर से बादशाह बहुत खुश हुए और बोले- ‘‘मुझे खुश करने के उदे्श्य से आप सब लोग झूठ बोल रहे थे। सच बात तो यह है कि हर आदमी पहले अपने बारे में सोचता है।‘‘


किसकी नेमत 

बादशाह अकबर प्रायः भेष बदलकर सैर के लिए निकला करते थे। एक दिन वह बीरबल के साथ भेष बदलकर शहर से बाहर एक गांव में पहुंचे। वहां बादशाह ने। देखा कि एक कुत्ता रोटी के टुकड़े को, जो कई दिनों की हो जाने की वजह से सूख कर काली पड़ गई थी, चबा-चबाकर ख रहा था। अचानक बादशाह को दिल्लगी करने की सूझी। वह बोले, ‘‘बीरबल! देखा, वह कुत्ता काली को खा रहा है।‘‘

‘काली‘ बीरबल की मां का नाम था। वह समझ गये कि आलमपनाह दिल्लगी कर रहे हैं। किन्तु इस भावना को दबाकर वे तुरन्त बोले, ‘‘आलमपनाह, उनके लिए वही जिन्दगी और नेमत हैं‘‘ 

नेमत बादशाह की मां का नाम था। बीरबल के जवाब को सुनकर बादशाह को चुप हो जाना पड़ा।  


कौन गधा तम्बाकू खाता है

बीरबल तम्बाकू खाया करते थे, मगर अकबर बादशाह नहीं खाते थे। एक दिन अकबर बादशाह को लज्जित करने के लिए सैर का बहाना करके तम्बाकू के खेत में ले गए। वहां जाकर उन्होंने एक गधा खेत में चरने के लिए छुड़वा दिया। जब जब गधे ने तम्बाकू नहीं खाई तो अकबर बादशाह बोले- ‘‘बीरबल! देखो, तम्बाकू कैसी बुरी चीज है। इसे गधा तक नहीं खाता।‘‘

‘‘हां जहांपनाह! यह सच है, गधे तम्बाकू नहीं खाते, इंसा नही खाते हैं‘‘, बीरबल ने जवाब दिया। 

बीरबल का यह कटाक्ष सुनकर बादशाह अकबर शर्म से पानी-पानी हो गए।


खाने के बाद लेटना 

किसी समय बीरबल ने अकबर को यह कहावत सुनाई थी कि खाकर लेट जा और मारकर भाग जा-यह सयानें लोगों की पहचान है। जो लोग ऐसा करते हैं, जिन्दगी में उन्हें किसी भी प्रकार का दुख नहीं उठाना पड़ता। 

एक दिन अकबर के अचानक ही बीरबल की यह कहावत याद आ गई।

छोपहर का समय था। उन्होंने सोचा, बीरबल अवश्य ही खाना खाने के बाद लेटता होगा। आज हम उसकी इस बात को गलत सिद्धकर देंगे। उन्होंने एक नौकर को अपने पास बुलाकर पूरी बात समझाई और बीरबल के पास भेज दिया। 

नौकर ने अकबर का आदेश बीरबल को सुना दिया। 

बीरबल बुद्धिमान तो थे ही, उन्होंने समझ लिया कि बादशाह ने उसे क्यों तुरन्त आने के लिए कहा है। इसलिए बीरबल ने भोजन करके नौकर से कहा- ‘‘ठहरो, मैं कपड़े बदलकर तुम्होर साथ ही चल रहा हूं। 

उस दिन बीरबल ने पहनने के लिए चुस्त पाजामा चुना। पाजामें को पहनने के लिए वह कुछ देर के लिए विस्तर पर लेट गए। पाजामा पहनने के बहाने वे काफी देर बिस्तर पर लेटे रहे। फिर नौकर के साथ चल दिए। 

जब बीरबल दरबार में पहुंचे तो अकबर ने कहा-‘‘कहो बीरबल, खाना खाने के बाद आज भी लेटे या नहीं?‘‘ ‘‘बिल्कुल लेटा था जहांपनाह।‘‘ बीरबल की बात सुनकर अकबर ने क्रोधित स्वर में कहा-‘‘ इसका मतलब, तुमने हमारे हुक्म की अवहेलना की है। हम तुम्हें हुक्म उदूली करने की सजा देंगे। जब हमने खाना खाकर तुरन्त बुलाया था, फिर तुम लेटे क्यों?‘‘

‘‘बादशाह सलामत! मैंने आपके हुक्म की अवहेलना कहां की है। मैं खाना खाने के बाद कपड़े पहनकर सीधा आपके पास ही आ रहा हूं। आप तो पेगाम ले जाने वाले से पूछ सकते हैं। अब ये अलग बात हे कि ये चुस्त पाजामा पहनने के लिए ही मुझे लेटना पड़ा था।‘‘ बीरबल ने सहज भाव से उत्तर दिया। 

अकबर बादशाह बीरबल की चतुरता को समझ गए और मुस्करा पड़े।

  
चोर की दाढ़ी में तिनका

बादशाह अकबर से अकसर अजीब सवाल तो पूछते ही थे लेकिन एक दिन उन्होंने बीरबल को छकाने की एक तरकीब खोज निकाली। उन्होंने अपनी बेशकीमती अंगूठी छिपाकर रखने के लिए कहा। जब बीरबल उनके पास आए ते बादशाह ने कहा, आज हमारी अंगूठी खो गई है। सुबह तो वह हमारे पास ही थी। शौच जाते वक्त मैंने उतार कर रखदी और जब वापस लौटा तो देखा कि अंगूठी गायब है‘‘, बीरबल चुपचाप सुनते रहे। 

बादशाह ने आगे कहा, मुझे यकीन है कि यह काम महल के ही किसी व्यक्ति का हुए। बाहरी आदमी ऐसी हिम्मत नहीं कर सकता। बीरबल! तुम ज्योतिषशास्त्र बखूबी जानते हो अतः चोर का पता लगाओ। 

बीरबल ने उस जगह का पता पूछा जहां उन्होंने शौच जाने से पहले अंगूठी रखी थी। बादशाह अकबल ने एक अलमारी की ओर इशारा किया। बीरबल ने उस आलमारी के पास जाकर उससे कान लगाकर कुछ देर बाद हटा लेने का नाटक किया। देखने से यह लगता था जैसे वह कोई बात सुनने की कोशिश कर रहा है। 

कुछ देर बाद बीरबल ने बादशाह की तरफ देखकर कहा, अलमारी साफ बताती है कि जिसके पास अंगूठी है, उसकी दाढ़ी में तिनका है। बीरबल की बात को जब पास ही बैठे सरदार ने सुना, जिसको बादशाह ने अंगूठी दी थी, तो यह घबराकर अपना मुंह और दाढ़ी टटोलने लगा। बीरबल पहले से ही चौकन्ने थे। सरदार की हरकत उनसे छिपी नहीं रह सकी। फौरन ही बीरबल ने उस सरदार को पकड़कर बादशाह के सामने पेश किया और कहा, जहांपनाह आपकी अंगूठी के चोर यही हैं यह बात बादशाह पहले से ही जानते थे। वह बीरबल की इस चतुराई से बेहद खुश हुए।











अकबर और बीरबल की हास्य कहानियाँ अकबर और बीरबल की हास्य कहानियाँ Reviewed by Kahaniduniya.com on अप्रैल 08, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.