29 सितंबर, दिन रविवार से शारदीय नवरात्र शुरु हो रह रहे हैं। साल में आने वाली 4 नवरात्रियों में इस नवरात्रि को सबसे खास माना जाता है। इस बार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 29 सितंबर, रविवार सुबह 6 बजकर 16 मिनट से लेकर 7 बजकर 40 मिनट तक रहने वाला हैं।
इस
साल नवरात्रि 29 सितंबर दिन रविवार से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक रहेंगी। 8 अक्टूबर
को दशहरा यानी की विजयादशमी मनाई जायेगी। जानिए नवरात्रि में किस दिन किस मां की
होगी पूजा और उन्हें प्रसन्न करने के लिए किन चीजों का लगाएं भोग.........
व़ैसे
तो साल में कुल 4 नवरात्रि आती है लेकिन इन सभी में से शारदीय नवरात्रि का खास
महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इसकी शुरूआत भगवान राम ने की थी। लंकापति
रावण का वध करने से पहले श्री राम ने 9 दिनों तक मां की विधि विधान पूजा की और फिर
दसवें दिन रावण का वध कर दिया। इस साल नवरात्रि 29 सितंबर दिन रविवार से शुरू होकर
7 अक्टूबर तक रहेंगी। 8 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जायेगी। जानिए
नवरात्रि में किस दिन किस मां की होगी पूजा और उन्हें प्रसन्न करेन के लिए चीजों
का लगाएं भोग....
....
शरद नवरात्रि 2019 की तिथियां
29
सितंबर 2019 (रविवार), नवरात्रि दिन 1: प्रतिपदा, माँ शैलपुत्री की पूजा, घटस्थापना,
इस दिन माता को शुद्ध देसी घी अर्पित से सभी प्रकार के कष्टों और बीमारी से
मुक्ति मिलती है।
30
सितंबर 2019 (सोमवार), नवरात्रि दिन 2: द्वितीय, माँ ब्रह्माचारिणी पूजा, इस दिन
माता को शक्कर, सफेद मिठाई, फलों, मिश्री आदि का भोग लगाना चाहिए।
1
अक्टूबर 2019 (मंगलवार), नवरात्रि दिन 3: तृतीया, माँ चंद्रघंटा पूजा, इस दिन
माता को दूध से बने मिष्ठान, खीर आदि का भोग लगाया जाना चाहिए।
2
अक्टूबर 2019 (बुधवार), नवरात्रि दिन 4: चतुर्थी, माँ कुष्मांडा पूजा, इस दिन
देवी मां को मालपुआ का भोग लगाना अच्छा माना गया है।
3
अक्टूबर 2019 (गुरुवार), नवरात्रि दिन 5: पंचमी, माँ स्कंदमाता पूजा, इस दिन अच्छी
सेहत की कामना के लिए माता को केले का भोग लगाना चाहिए।
4
अक्टूबर 2019 (शुक्रवार), नवरात्रि दिन 6: षष्ठी, माँ कात्यायनी पूजा, इस दिन
माता को शहद का भोग लगाने से जीवन में मधुरता आती है।
5
अक्टूबर 2019 (शनिवार), नवरात्रि दिन 7: सप्तमी, माँ कालरात्रि पूजा, इस दिन आने
वाले संकटों से मुक्ति पाने के लिए मां कालरात्रि को गुङ या इससे बनी मिठाई का भोग
लगाया जाता है।
6
अक्टूबर 2019 (रविवार), नवरात्रि दिन 8: अष्टमी, माँ महागौरी, दुर्गा महा नवमी
पूजा (दुर्गा महा अष्टमी पूजा) माता के इस रूप को नारियल का भोग लगाना चाहिए।
7
अक्टूबर 2019 (सोमवार), नवरात्रि दिन 9: नवमी, माँ सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारणा,
इस दिन देवी मां को तिल या अनार का भोग लगा सकते हैं।
नवरात्रि 2019 कब से कब तक? जानें अष्टमी, नवमी और विज्यादशमी की तारीख, मां को ऐसे करें प्रसन्न
Reviewed by Kahaniduniya.com
on
सितंबर 28, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: