हिन्दू धर्म में मां दूर्गा का बेहद महत्व
है। उन्हें अन्य देवताओं से भी ऊपर माना गया है। कहते है कि ‘देवी आदिशक्ति’ है,
उन्हीे से ही इस संसार की रचना हुई है। इस संसार को बनाने वाली आदिशक्ति ही है।
इसलिए हिन्दू धर्म में किसी भी अन्य देवता की तुलना में शक्ति के रूप की पूजा
करना अति फलदायक माना गया है।
आदिशक्ति के कई रूप है, इन्ही में से एक
मां दुर्गा के रूप से जुङे कुछ उपाय आज हम आपको बताने जा रहे हैं। हिन्दू मान्यताओं
के अनुसार सच्चे मन से यदि विधिवत मां दुर्गा की पूजा की जाए, तो वह भक्त की
मनोकामना अवश्य पूर्ण करती है।
मां दुर्गा की पूजा के नियम कठिन अवश्य
है, लेकिन जो भी भक्त उन्हें पूर्ण निष्ठा से कर लेता हे उसकी मुराद अवश्य
पूरी होती है। मां दुर्गा अपने भक्तों की शत्रुओं एवं बुरी ताकतो से भी रक्षा
करती है।
मां दुर्गा को हिन्दू धर्म के अनुसार दुर्गतिनाशिनी
भी कहा जाता है, अर्थात् वह देवी जो जीवन से दुर्गति का नाश करती है। भक्त के
जीवन के हर संकट को खत्म कर देती है।
दुर्गा पूजन एवं उन्हें प्रसन्न करने से
भक्त को अनगिनत लाभ होते है। इसलिए आज हम आपकेा मां दुर्गा को प्रसन्न करने के
कुछ शास्त्रीय उपाय बताने जा रहे हें ये उपाय बेहद सरल है लेकिन इनके परिणाम आश्यर्चजनक
हैं
शास्त्रों के अनुसार चाहे पृथ्वी लोक हो
या कोई भी अन्य लोक, हर पापी मां दुर्गा के नाम से डरता है। इसलिए यदि भक्त
सच्चे मन से केवल देवी का नाम भी लें, यानि कि उनके नाम का जाप करे तो उसके कई
संकट दूर हो जाते हैं।
यदि जीवन मे कोई परेशानी चल रही हो, तो
मां दुर्गा के किसी भी मंत्र का एक माला जाप करें। आप किसी ज्योतिषी या विशेषज्ञ
से मां दुर्गा के मंत्र के बारे में जान सकते है, अन्यथा दुर्गा बी मंत्र का जाप
करें जो इस प्रकार है – “ॐ ह्री दुं दुर्गायै नम:”
दुर्गा मां मंत्र
इस मंत्र का रोजाना एक माला यानि 108 बार
जाप करना फलदायी सिद्ध होता है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार दुर्गा मंत्र
रात्रि के समय अधिक असर दिखाते है, इसलिए संभव हो तो रात्रि में ही दुर्गा सार्धना
करें।
जपापुष्प
मां दुर्गा का जाप करते समय उन्हें ‘जपापुष्प’
का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं।
चंडी पाठ या दुर्गा सप्तशती पाठ
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए चंडी
पाठ या फिर दुर्गा सप्तशती पाठ का बेहद महत्व बताया जाता है। यह दोनों ही पाठ
यदि कोई नियमानुसार पढ ले तेा उस पर मां दुर्गा की अपार कृपा होती है।
देवी का सम्मान
हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसर प्रत्येक
स्त्री ‘देवी’ का ही रूप होती है, इसलिए यदि स्त्रियों का सम्मान किया जाए तो
इससे दुर्गा प्रसन्न होती हैं। पर की स्त्रियों और कन्याओं को मान सम्मान देने
से देवी उप घर पर सुख समृद्धि बनाए रखती हैं।
ऐसी कन्याओं की मदद करें
भारत जैसे देश मे गरीबी और गरीब बच्चे
मिलना मुश्किल नही है। यदिगरीब बच्चियों को खुश किया जाए, उन्हें भोजन-कपङे इत्यादि
दान किए जाएं तो ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं।
जानवरों को भोजन खिलाने से
गरीबों बच्चों के अलावा-भूखे-प्यासे
जानवरों की मदद करने से भी मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। सिकी जानवर या पक्षी, किसी
की भी सेवा करने से देवी आप पर अपार कृपा करेंगी।
छल से रहें दूर
मां दुर्गा का एक ऐसा भक्त जो छल, कपट,
लोभ से दूर है, देवी उसके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
मां दुर्गा का व्रत
मासिक दुर्गाप्ठमी या फिर नवरात्रि का
उपवास करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है। इस व्रत को करने की विधि भी कठिन नहीं
होती। यदि सच्चे मन से किया जाए तो व्रत सफल होता है और देवी प्रसन्न होकर
मनोकामना पूर्ण करती है।
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय
Reviewed by Kahaniduniya.com
on
सितंबर 28, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: