दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : World's most beautiful child: Akbar-Birbal Hindi stories

Akbar-birbal hindi stories| hindi kahaniyan| hindi stories for kids| hindi story| moral stories in hindi

दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ 

शहंशाह अकबर अपनी सल्तनत में सभी का बहुत अच्छे से ख्याल रखते थे। कोई उनकी सुविधाओं से वंचित न रहे जाए इसलिए वह वहाँ भेष बदल बदल कर घूमा करते थे। और लोगों के बीच जाकर लोगों की पेरशानियों का अनुभव करते थे, कि कोई उनकी सल्तनत में दुखी तो नही है। अकबर एक बहुत ही अच्छे शहंशाह थे। 

एक दिन शहंशाह अकबर अपने दरबार में अपने बेटे को गोद में खिला रहे थे। अकबर उसे देखते ही तारीफ किये बिना नही रहते थे। अब अकबर अपने बेटे को खिला रहे थे, तो दरबार मे बैठे सभी लोग उसकी तारीफ करने लगे। 

छरबारी-जहाँपनाह आपका बेटा दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्च है, शहजादे जैसा दुनिया में और दूसरा कोई बच्चा नहीं है।

अकबर - हाँ मुझे भी ऐसा ही लगता है, शहजादे जैसा कोई नही, वह सबसे खूबसूरत है। 

दरबारी - हाँ, हाँ जहाँ पनाह बिल्कुल। 

अकबर - तुम क्या कहते हो बीरबल, तुम्हे क्या लगता है? हमारा शहजादा दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा है। 

बीरबल - जहाँपनाह मुझे ऐसा नहीं लगता, लेकिन मैं ये नही कह रहा शहजादे खूबसूरत नही है। 

अकबर - क्या, क्या तुम्हें ऐसा लगता है हमारे शहजादे खूबसूरत नही है। 

बीरबल - नही जहाँपनाह मैंने ऐसा तो नही कहा, मेरी बात को आप गलत मत समझीये, मेरे कहने का मतलब है शहजादे खूबसूरत तो है लेकिन पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं मैं इस बात को नहीं मानता। 

अकबर - क्या तुम्हारे कहने का मतलब है शहजादे पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत नही है। 

बीरबल - जी जहाँ पनाह मेरे कहने का वही मतलब है। मुझे लगता है दुनिया में शहजादे ही ऐसे नही है जो सबसे खूबसूरत हैं। 

अकबर - बीरबल आज तुमने हमारे दिल को बहुत ठेस पहुँचाई है। तुम साबित करके दिखाओ शहजादे से भी ज्यादा और कोई खूबसूरत बच्चा है, उसे हमारे सामने पेश करो। 

बीरबल - जी जहाँपनाह मुझे लगता है और मुझे पूरा भरोसा है, मैं इस बात को साबित कर सकता हूँ। 

अकबर - जाओ तुम इस बात को साबित करके दिखाओ और जब तक मुझे अपनी शक्ल मत दिखाना। 

और फिर क्या था बीरबल शहजादे से भी ज्यादा खूबसूरत बच्चे की तलाश में निकल गए। फिर कुछ दिनों बाद बीरबल दरबार में हाजिर होते हैं। 

अकबर - आओ बीरबल! तुम आ गए! क्या तुम्हे शहजादे से ज्यादा खूबसूरत बच्चा मिला। तुम खाली हाथ लौटे अब तो तुम मानते हो शहजादे जितना खूबसूरत और कोई नही। 

बीरबल - जहाँपनाह मैं ये बताने दरबार में आया हूँ मैंने शहजादे से खूबसूरत बच्चा ढूंढ लिया है। 

अकबर - क्या! ढूंढ लिया है, तो उसे दरबार में क्यों नही लाये, वो यहां क्यों नही आया। 

बीरबल - जहाँ पनाह मैं उस बच्चे को तो यहाँ नही ला सका, लेकिन मैं आपको वहाँ जरूर ले जाऊँगा ताकि आप कुछ समझ पाएं। 

अकबर - क्यों बीरबल, बच्चा यहाँ क्यूँ नहीं आ सकता? अच्छा ठीक है मैं ही वहाँ जाऊंगा, हम कल सुबह ही वहाँ जाएंगे। 

बीरबल - जी जहाँपनाह हम कल सुबह ही वहाँ जाएंगे। लेकिन जहाँ पनाह हमे वहाँ पर भेष बदल कर जाना होगा। 

अकबर - ठीक है बीरबल!

शहंशाह अकबर और बीरबल अगली सुबह ही उस बच्चे के पास जाते हैं। वो बच्चा बहुत ही गरीब होता है और छोटी सी झोपड़ी में रहता है और वह वहाँ मिट्टी में खेलता होता है। 

बीरबल - जहाँपनाह वो रहा दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा।

अकबर - ये क्या तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है, जो इतने बदसूरत बच्चे को दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा बता रहे हो। 

ये बात सुनकर बच्चा बहुत जोरों से रोता है, तभी उसी समय उस बच्चे की माँ उस झोपड़ी से निकल कर बाहर आती है। अकबर की ये बात सुनकर अकबर से कहती है। 

बच्चे की माँ - तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे बच्चे को बदसूरत कहने की, मेरा लाल दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा है। आज के बाद तुमने ऐसी बात कही तो मैं तुम्हारी हड्डी पसली तोड़ दूंगी। चले जाओ यहाँ से आज के बाद अपनी सूरत मत दिखाना। 

उस बच्चे की माँ ये बात कह कर बच्चे को जोर जोर से खिलाने लगी अरे, अरे, मेरा लाल, मेरा बच्चा, मेरा बच्चा दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा है। 

उस बच्चे की ये बात सुनकर अकबर बिल्कुल खामोश हो गए। 

बीरबल - कुछ समझ में आया जहाँपनाह। 

अकबर - हाँ, बीरबल मैं अच्छी तरह समझ गया। 

बीरबल - माँ बाप के लिए उसका बच्चा चाहे कैसा भी हो, वो उसके लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा होता है। 

बीरबल - मेरे कहने का मकसद सिर्फ इतना था के आप दुनिया की चापलूसी में न फंसकर शहजादे को अच्छी तालीम दें। मैं तो सिर्फ आपका भला चाहता हूं। 

अकबर - बीरबल तुमने एक बार फिर ये साबित कर दिया तुम हमारे सच्चे दोस्त हो। तुमने बिना डरे हमे इस बात को समझाया। बहुतखूब बीरबल! बहुत खूब!

बीरबल - शुक्रिया जहाँपनाह। 


दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : World's most beautiful child: Akbar-Birbal Hindi stories दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : World's most beautiful child: Akbar-Birbal Hindi stories Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 06, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.