सब बह जाएंगे: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Sab Baha Jayenge: Akbar-Birbal Hindi Stories

Akbar-birbal hindi stories| hindi kahaniyan| hindi stories for kids| hindi story| moral stories in hindi          Akbar-birbal hindi stories| hindi kahaniyan| hindi stories for kids| hindi story| moral stories in hindi
 सब बह जाएंगे: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ

बादशाह अकबर और बीरबल शिकार पर गए हुए थे। उनके साथ कुछ सैनिक तथा सेवक भी थे। शिकार से लौटते समय एक गांव से गुजरते हुए बादशाह अकबर ने उस गांव के बारे में जानने की जिज्ञासा हुई। 

उन्होंने इस बारे में बीरबल से कहा तो उसने जवाब दिया, ‘हुजूर, मैं तो इस गांव के बारे में कुछ नहीं जानता, किंतु इसी गांव के किसी बाशिन्दे से पूछकर बताता हूं।’

बीरबल ने एक आदमी को बुलाकर पूछा, ‘क्यों भाई, इस गांव में सब ठीकठाक तो है न?’

उस आदमी ने बादशाह को पहचान लिया और बोला, ‘हुजूर आपके राज में कोई कमी कैसे हो सकती है?’

‘तुम्हारा नाम क्या है?’ बादशाह ने पूछा। 

‘गंगा।’

‘तुम्हारे पिता का नाम ?’

‘जमुना और मां का नाम सरस्वती है?’

‘हुजूर, नर्मदा।’

यह सुनकर बीरबल ने चुटकी ली और बोला, ‘हुजूर तुरंत पीछे हट जाएइ। यदि आपके पास नाव हो तभी आगे बढ़ें, वरना नदियों के इस गांव में तो डूब जाने का खतरा है।’

यह सुनकर बादशाह हंसे बगैर न रह सकें। 


सब बह जाएंगे: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Sab Baha Jayenge: Akbar-Birbal Hindi Stories  सब बह जाएंगे: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Sab Baha Jayenge: Akbar-Birbal Hindi Stories Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 06, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.