अंधों की संख्या: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Number of the Blind: Akbar-Birbal Hindi Stories

अंधों की संख्या: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ 

यहां पर हमने अकबर-बीरबल के बीच हुए संवादों, घटनाओं को ब़ड़े ही मजेदार तथा रोचक तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। जिन्हें अकबर-बीरबल के किस्सों के नाम से जाना जाता है। 

एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा-बीरबल जरा बताओ तो इस दुनिया में किसकी संख्या अधिक है, जो देख सकते हैं या जो अंधे हैं?

बीरबल बोले, इस समय तुरंत तो आपके इस सवाल का जवाब देना मेरे लिए संभव नहीं है लेकिन मेरा विश्वास है कि अंधों की संख्या अधिक होगी बजाए देख सकने वालों की। 

बादशाह ने कहा, तुम्हें अपनी बात सिद्ध करके दिखानी होगी, बीरबल ने भी खुशी-खुशी बादशाह की चुनौती स्वीकार कर ली।

अगले दिन बीरबल बीच बाजार में एक बिना बुनी हुई चारपाई लेकर बैठ गए और उसे बुनना शुरू कर दिया, उसके अगल-बगल दो आदमी कागज-कलम लेकर बैठ हुए थे। 

थोड़ी ही देर में वहां भीड़ इकट्टी हो गई, यह देखने के लिए कि यहां हो क्या रहा है। 

वहां मौजुद हर व्यक्ति ने बीरबल से एक ही सवाल पूछा-बीरबल तुम क्या कर रहे हो?

बीरबल के अगल-बगल बैठे आदमी ऐसा सवाल करने वालों को नाम पूछ-पूछ कर लिखते जा रहे थे, जब बादशाह के कानों तक यह बात पहुंची कि बीच बाजार बीरबल चारपाई बुन रहे हैं, तो वो भी वहां जा पहुंचे और वही सवाल किया- यह तुम क्या कर रहे हो?

कोई जवाब दिए बिना बीरबल ने अपने बगल में बैठे एक आदमी से बादशाह अकबर का भी नाम लिख लेने को कहा, तभी बादशाह ने आदमी के हाथ में थमा कागज का पुलिंदा ले लिया उस पर लिखा था, ‘अंधे लोगों की सूची’ 

बादशाह ने बीरबल से पूछा इसमें मेरा नाम क्यों लिखा है? बीरबल ने कहा ‘जहापंनाह, आपने देखा भी कि मैं चारपाई बुन रहा हूं, फिर भी आप ने सवाल पूछा कि, मैं क्या कर रहा हूं। 

बादशाह ने देखा उन लोगों की सूची में एक भी नाम नहीं था जो देख सकते थे, लेकिन अंधे लोगों की सूचि का पुलिंदा बेहद भारी था....। 

बीरबल ने कहा, हुजूर, अब तो आप मेरी बात से सहमत हो गए होंगे की दुनिया में अंधों की तादाद ज्यादा है। बीरबल की इस चतुराई पर बादशाह मंद-मंद मुस्कुरा दिए। 


अंधों की संख्या: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Number of the Blind: Akbar-Birbal Hindi Stories अंधों की संख्या: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Number of the Blind: Akbar-Birbal Hindi Stories Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 06, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.