अब तो आन पड़ी है: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Ab Toh Aan Paadi Hai: Akbar-Birbal Hindi Stories

Akbar-birbal hindi stories| hindi kahaniyan| hindi stories for kids| hindi story| moral stories in hindi
 अब तो आन पड़ी है: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ

बादशाह अकबर को मजाक करने की आदत थी। एक दिन उन्होंने नगर सेठों से कहा, आज से तुम लोगों को पहरेदारी करनी पड़ेगी। सुनकर सेठ घबरा गए और बीरबल के पास पहुंच कर अपनी फरियाद रखी। 

बीरबल ने उन्हें हिम्मत बंधाई-तुम सब अपनी पगड़ियों को पैर में और पायजामों को सिर पर लपेटकर रात्रि के समय में नगर में चिल्ला-चिल्ला कर कहते फिरो, अब तो आन पड़ी है। 

उधर बादशाह भी भेष बदलकर नगर में गश्त लगाने निकले। सेठों का यह निराला स्वांग देखकर बादशाह पहले तो हंसे, फिर बोले यह सब क्या है?

सेठों के मुखिया ने कहा, जहांपनाह, हम सेठ जन्म से गुड़ और तेल बेचने का काम सीखकर आए हैं, भला पहरेदारी क्या कर पाएंगे, अगर इतना ही जानते होते तो लोग हमें बनिया कहकर क्यों पुकारते?

बादशाह अकबर बीरबल की चाल समझ गए और अपना हुक्म वापस ले लिया। 

अब तो आन पड़ी है: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Ab Toh Aan Paadi Hai: Akbar-Birbal Hindi Stories  अब तो आन पड़ी है: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Ab Toh Aan Paadi Hai: Akbar-Birbal Hindi Stories Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 06, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.