चिड़िया और हाथी कहानी

 चिड़िया और हाथी कहानी : Chidiya aur Hathi ki Kahani 


एक पेड़ पर एक चिडि़या अपने पति के साथ रहा करती थी। चिडि़या सारा दिन अपने घोंसले में बैठकर अपने अंडे ध्यान रहती थी और उसका पति दोनों के लिए भोजन का इंतजाम करता था। वो दोनों बहुत खुश थे और अंडांे से बच्चें के निकलने का इंतजार कर रहे थे।
चिड़िया और हाथी

एक दिन चिडि़या का पति भोजन की तलाश में अपने घोंसलें से दूर गया हुआ था और चिडि़या अपने अंडे की देखभाल कर रही थी। तभी वहां एक हाथी मदमस्त की चाल चलते हुए आया और पेड़ की शाखाओं को तोड़ने लगा। 
हाथी ने चिडि़या का घोंसला गिरा दिया, जिससे उसके सारे अंडे फूट गए। चिडि़या को बहुत दुख हुआ। उसे हाथी पर बहुत गुस्सा आ रहा था। जब चिडि़यों का पति वापस आया, तो उसने देखा कि चिडि़या हाथी द्वारा तोड़ी गई शाखा पर बैठी रो रही थी। चिडि़या ने पूरी घटना अपने पति को बताई, जिसे सुनकर उसके पति को भी बहुत दुख हुआ। उन दोनों ने घमंडी हाथी को एक बार सबक सिखाने का निर्णय लिया।

वो दोनों अपने दोस्त कठफोड़वा के पास गए और उसे सारी बात बताई। कठफोड़वा बोला हाथी को सबक मिलना ही चाहिए। कठफोड़वा के दो दोस्त मेंढ़क और मधुमक्खी भी थे, उन तीनों ने मिलकर हाथी को एक बार सबक सिखाने की योजना बनाई, जो चिडि़या को बहुत ही पसंद आई।

अपनी एक योजना के तहत सबसे पहले मधुमक्खी ने हाथी के कान में गाना गुनगुगाना शुरू किया। हाथी जब मधुमक्खी की मधुर आवाज में खो गया था।, तो कठफोड़वे ने आकर हाथी की दोनों आखें एक साथ फोड़ दी। हाथी दर्द से चिल्लाने लगा और तभी मेंढक अपने साथियों के साथ आया और दलदल के पास टर्रटराने लगा। हाथी को लगा कि यहां पास में कोई नदी होगी। वह पानी पीना चाहता था, इसलिए दलदल में जाकर फंसा। वही मर गया। इस तरह चिडि़या ने मधुमक्खी, कठफोड़वा और मेंढक की मदद से हाथी से बदला लेकर बहुत खुश हुई। 

कहानी से शिक्षा:  बच्चों, को इस कहानी से यह सीख मिलती है कि एकता और विवेक का उपयोग करके बड़ी से बड़ी मुसीबत को हराया जा सकता है


चिड़िया और हाथी कहानी  चिड़िया और हाथी कहानी Reviewed by Kahaniduniya.com on मई 22, 2021 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.