कटहल का पेड़ अकबर-बीरबल हिन्दी कहानी : Jackfruit Tree Akbar-Birbal Hindi Story

 कटहल का पेड़ अकबर-बीरबल हिन्दी कहानी 

एक बार की बात है अकबर का एक माली था मीर जो की अकरब के बगीचे में फूल पौधे लगाने का काम करता था। बीरबल को बगीचे में घूमना बहुत अच्छा लगता था इस तरह बीरबल और मीर माली काफी समय साथ में बिताते थे। 

एक दिन जब बीरबल बगीचे में घूमने के लिए गए तो देखते है की मीर एक कटहल के पेड़ के पास बैठ कर रो रहा था। बीरबल ने मीर से रोने का कारण पूछा तो पहले तो मीर ने मना किया लेकिन बाद में ज्यादा पूछने पर उसने बीरबल को बताया कि उसने कटहल के पेड़ के निचे एक मटका दबा रखा था जिसमे ंउसने 20 वर्षो से अपनी मेहनत की कमाई जमा कर रखी थी। 

यह उसने अपने बुढ़ापे के लिए जमा कर रखा था। लेकिन किसी ने उसका मटका चुरा लिया। अब वह क्या करेगा मीर बहुत दुखी था। बीरबल ने मीर से पूछा तुमने मटके को यहाँ पर क्यों दबाया। मीर बोला मैं सारा दिन यहाँ काम करता था और मैंने सोचा इससे सुरक्षित जगह कहा हो सकती है इसलिए मैंने उसको यहाँ कटहल के पेड़ के नीचे दबा दिया। 

बीरबल ने मीर को कहा जिसने भी तुम्हारा मटका चुराया है मैं उसको ढूंढ लूंगा। बीरबल ने इसके बाद काफी सोचा कि आखिर कौन ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो कटहल के पेड़ के नीचे खुदाई करेगा। इसके बाद जब दरबार लगा तो बीरबल ने अकबर को मीर के मटके चोरी की बात बताई। 

बीरबल ने दरबार में मौजूद सभी मंत्रियो से पूछा जो बगीचे का इस्तेमाल करते थे की किसी को अभी 1 से 2 दिनों के अंदर कोई बीमारी हुई थी। तब एक मंत्री ने बोला की उसको गले में दर्द था बीरबल ने पूछा तो उसने क्या किया। 

मंत्री बोला की उसकी बीवी ने एक काढ़ा बनाया जो वह अपने मायके से लेकर आयी थी। एक दूसरा मंत्री बोला उसको कब्ज की शिकायत थी। बीरबल ने पूछा की तुमने क्या किया। मंत्री बोला एक वैद्य हैं मैंने उससे दवा ली जिसका प्रयोग करके मैं पूरी तरह से ठीक हो गया।

बीरबल ने उस वैद्य को बुलाने को बोला। बीरबल ने वैद्य से पूछा तुमने मंत्री को कब्ज की दवा दी थी। 

वैद्य बोला हां मैंने उनको दवा दी थी यदि आपको दवा चाहिए तो मैं आपके लिए भी ऐसी दवा बना सकता हूँ। बीरबल ने बोला तुमने वह दवा कैसे बनाई। 

वैद्य बोला इसमें मैंने कटहल के जड़ का अर्क डाला था। बीरबल बोला कटहल की जड़ का अर्क तो बहुत ही दुर्लभ है। इस पर वैद्य बोला महल के बगीचे में ही कटहल का पेड़ हैं। बीरबल ने वैद्य से मटके के बारे में पूछा तो उसने सच बता दिया की उसे ही जड़ की खुदाई के दौरान वह मटका मिला जिसे उसने रख लिया। 

बीरबल ने मीर माली को बुलाया और उससे पूछा तुम्हारे मटके में कितने सोने के सिक्के थे। माली ने बताया उसमे 75 सोने के सिक्के थे। बीरबल ने कहा उसमे से तुमको 10 सोने के सिक्के कम मिलेंगे क्योंकि तुमने ऐसी जगह पर अपने सोने के सिक्के को दबाया। 

10 सोने के सिक्के वैद्य को सच्चाई के लिए मिलेंगे जिसने सच बात को बताया। बादशाह अकबर बीरबल की इस चतुराई और न्याय से प्रसन्न हुए और उनकी तारीफ की और ईनाम भी दिया। 

कटहल का पेड़ अकबर-बीरबल हिन्दी कहानी : Jackfruit Tree Akbar-Birbal Hindi Story  कटहल का पेड़ अकबर-बीरबल हिन्दी कहानी : Jackfruit Tree Akbar-Birbal Hindi Story Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 12, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.