जीत किसकी: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Jeet Kiski: Akbar-Birbal Hindi Stories

Akbar-birbal hindi stories| hindi kahaniyan| hindi stories for kids| hindi story| moral stories in hindi
 जीत किसकी: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ

बादशाह अकबर जंग में जाने की तैयारी कर रहे थे। फौज पूरी तरह तैयार थी। बादशाह भी अपने घोड़ो पर सवार होकर आ गए। साथ में बीरबल भी था। बादशाह ने फौज को जंग के मैदान में कूच करने का निर्देश दिया। 

बादशाह आगे-आगे थे, पीछे-पीछे उनकी विशाल फौज चली आ रही थी। रास्ते में बादशाह को जिज्ञासा हुई और उन्होंने बीरबल से पूछा, क्या तुम बता सकते हो कि जंग में जीत किसकी होगी?

हुजूर, इस सवाल का जवाब तो मैं जंग के बाद ही दूंगा। बीरबल ने कहा। 

कुछ देर बाद फौज जंग के मैदान में पहुंच गई। वहां पहुच कर बीरबल ने कहा- हुजूर, अब मैं आपके सवाल का जवाब देता हूं और जवाब यह है कि जीत आपकी ही होगी। 

यह तुम अभी कैसे कह सकते हो, जबकि दुश्मन की फौज भी बहुत विशाल है। बादशाह ने शंका जाहिर की। 

ळुजूर, दुश्मन हाथी पर सवार हैं और हाथी तो सूंड से मिट्टी अपने ऊपर ही फेंकता है तथा अपनी ही मस्ती में रहता है, जबकि आप घोड़े पर सवार है और घोड़ों को तो गाजी मर्द कहा जाता है। घोड़ा आपको कभ्ज्ञी धोखा नहीं देगा।’ बीरबल ने कहा। 

उस जंग में जीत बादशाह अकबर की ही हुई।


जीत किसकी: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Jeet Kiski: Akbar-Birbal Hindi Stories  जीत किसकी: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Jeet Kiski: Akbar-Birbal Hindi Stories Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 06, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.