गधा कौन: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Gadha Kaun: Akbar-Birbal Hindi Stories

Akbar-Birbal Stories hindi stories| hindi kahaniyan| hindi stories for kids| hindi story| moral stories in hindi
 गधा कौन: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Gadha Kaun: Akbar-Birbal Hindi Stories

एक बार बादशाह अकबर अपने दो बेटों के साथ नदी के किनारे गए। साथ में बीरबल भी थे। 

दोनों बेटों ने अपने कपड़े उतारे और नदी में नहाने उतर गए। बीरबल को उन्होंने अपने कपड़ों की रखवाली करने के लिए कहा। 

बीरबल नदी किनारे बैठ कर उन दोनों के आने का इंतजार करने लगे। कपड़े उन्होंने अपने कंधों पर रखे हुए थे। बीरबल को इस अवस्था में खड़े देख बादशाह अकबर के मन में शरारत सूझी। 

उन्होेंने बीरबल को कहा, ‘बीरबल तुम्हें देख कर ऐसा लग रहा है जैसे धोबी का गधा कपड़े लाद कर खड़ा हो।’

बीरबल ने झट से जवाब दिया, ‘महाराज धोबी के गधे के पास केवल एक गधे का ही बोझ होता है, किंतु मेरे पास तो तीन-तीन गधों का बोझ है।’ 

बीरबल के मुंह से जवाब सुनकर बादशाह अकबर निरूत्तर हो गए। 


गधा कौन: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Gadha Kaun: Akbar-Birbal Hindi Stories  गधा कौन: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Gadha Kaun: Akbar-Birbal Hindi Stories Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 13, 2021 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.