बादशाह का सपना: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Badshah's Sapna: Akbar-Birbal Hindi Stories

Akbar-birbal hindi stories| hindi kahaniyan| hindi stories for kids| hindi story| moral stories in hindi
 बादशाह का सपना: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ

एक रात सोते समय बादशाह अकबर ने यह अजीब सपना देखा कि केवल एक छोड़कर उनके बाकी सभी दांत गिर गए हैं। 

फिर अगले दिन उन्होंने देश भर के विख्यात ज्योतिषियों व नुजूमियों को बुला भेजा और उन्हें अपने सपने के बारे में बताकर उसका मतलब जानना चाहा। 

सभी ने आपस में विचार-विमर्श किया और एक मत होकर बादशाह से कहा, जहांपनाह, इसका अर्थ यह है कि आपके सारे नाते-रिश्तेदार आपसे पहले की मर जाएंगे।’

यह सुनकर बादशाह अकबर को बेहद क्रोध हो आया और उन्होंने सभी ज्योतिषियों को दरबार से चले जाने को कहा। उनके जाने के बाद बादशाह ने बीरबल से अपने सपने का मतलब बताने को कहा। 

कुछ देर तक तो बीरबल सोच में डूबा रहा, फिर बोला, ‘हुजूर आपके सपने का मतलब तो बहुत ही शुभ है। इसका अर्थ है कि अपने नाते-रिश्तेदारों के बीच आप ही सबसे अधिक समय तक जीवित रहेंगे।’ 

बीरबल की बात सुनकर बादशाह बेहद प्रसन्न हुए। 

बीरबल ने भी वही कहा था जो ज्योतिषियों ने, लेकिन कहने में अंतर था। 

बादशाह ने बीरबल को ईनाम देकर विदा किया। 


बादशाह का सपना: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Badshah's Sapna: Akbar-Birbal Hindi Stories  बादशाह का सपना: अकबर-बीरबल हिन्दी कहानियाँ : Badshah's Sapna: Akbar-Birbal Hindi Stories Reviewed by Kahaniduniya.com on जून 06, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

nicodemos के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.